फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Govt inter college to be built in six districts in Uttar Pradesh.

यूपी के छह जिलों को मिली सौगात, बनेंगे राजकीय कॉलेज

Tue, 23 Aug 2016 02:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 23 Aug 2016 02:15 AM IST
विज्ञापन
Govt inter college to be built in six districts in Uttar Pradesh.
demo pic - फोटो : AmarUjala

प्रदेश सरकार ने सूबे के छह जिलों में संचालित मॉडल स्कूलों को राजकीय इंटर कॉलेजों में तब्दील करने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन


ये राजकीय इंटर कॉलेज हाथरस, कौशांबी, मऊ, जौनपुर, कुशीनगर व श्रावस्ती में संचालित होंगे। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के अनुमोदन के बाद प्रमुख सचिव माध्यमिक शिक्षा जितेंद्र कुमार ने सोमवार को इसके औपचारिक आदेश जारी कर दिए।

केंद्र सरकार की योजना के तहत सूबे में कुल 193 मॉडल स्कूल खोले जाने हैं। इनमें से 142 का निर्माण कार्य भी पूरा हो चुका है। सरकार ने इन स्कूलों को पीपीपी मोड पर संचालित करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


इसी बीच सूबे के 18 मंडल मुख्यालयों में समाजवादी अभिनव विद्यालय योजना के नाम से रेजीडेंशियल स्कूल संचालित करने का निर्णय भी हो चुका है।

पहले चरण में इन जिलों का हुआ चयन

Govt inter college to be built in six districts in Uttar Pradesh.
demo pic

अब सरकार ने जिन जिलों में राजकीय इंटर कॉलेज नहीं हैं, वहां पर इन्हीं मॉडल स्कूलों की बिल्डिंग में राजकीय इंटर कॉलेज खोलने का निर्णय किया है। पहले चरण में छह जिलों का चयन किया गया है।

माध्यमिक शिक्षा निदेशक से इन छह जिलों में राजकीय इंटर कॉलेज की स्थापना के लिए प्रधानाचार्य सहित शिक्षकों व कर्मचारियों के पद सृजित कराने के लिए विस्तृत प्रस्ताव भी मांगा गया है।

प्रस्ताव आने पर इन पदों का सृजन कर नियुक्तियों के लिए अधियाचन उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग भेजा जाएगा।

ये मॉडल स्कूल बनेंगे राजकीय इंटर कॉलेज
जिला--विकास खंड--मॉडल स्कूल का नाम
हाथरस--सहपऊ--गुतेहरा
कौशांबी--मंझनपुर--औसा
मऊ--रानीपुर--सुल्तानीपुर

जौनपुर--रामनगर--अढ़नपुर
कुशीनगर--विशुनपुरा--मनिकौरा
श्रावस्ती--सिरसिया--गब्बापुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed