फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   govt comes into highcourt in badaun rape case

बदायूं रेप एंड मर्डर केस: हाईकोर्ट पहुंची राज्य सरकार

Tue, 10 Jun 2014 01:18 AM IST
मोहित त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
मोहित त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 10 Jun 2014 01:18 AM IST
विज्ञापन
govt comes into highcourt in badaun rape case

चौतरफा हो रही आलोचना और लचर कानून व्यवस्था के आरोपों के बीच राज्य सरकार भी बदायूं केस पर कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है, लिहाजा मामला कोर्ट पहुंच गया है।

विज्ञापन


बदायूं कांड की सीबीआई से जांच कराए जाने की सिफारिश संबंधी अधिसूचना सोमवार को राज्य सरकार की तरफ से हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ में पेश की गई।

याचिकाकर्ता वकील ने भी घटना की एफआईआर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट की कॉपी पेश की। अगली सुनवाई 11 जून को होगी।

जस्टिस इम्तियाज मुर्तजा व जस्टिस राजन रॉय की अवकाशकालीन खंडपीठ के समक्ष वी द पीपल नामक संस्था की तरफ से अधिवक्ता प्रिंस लेनिन की ओर से दायर इस पीआईएल पर सुनवाई हुई।

विज्ञापन

पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की मांग

govt comes into highcourt in badaun rape case

इसमें याची ने बदायूं में दो किशोरियों के साथ गैंगरेप के बाद हत्या मामले की सीबीआई से जांच कराए जाने, दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई समेत मृत किशोरियों के परिजनों को समुचित सुरक्षा मुहैया कराए जाने के निर्देश दिए जाने की गुजारिश की है।

गत 3 जून को अदालत ने राज्य सरकार समेत याची को उक्त दस्तावेज पेश करने के निर्देश दिए थे।

इसके तहत राज्य सरकार की अपर महाधिवक्ता बुलबुल गोदियाल ने सीबीआई जांच की 3 जून की अधिसूचना और संबंधित ‘प्रोफॉर्मा’ दाखिल किया, जबकि याची ने प्राथमिकी और पोस्टमार्टम रिपोर्ट की कॉपी पेश की।

एसआईटी से जांच की पीआईएल

govt comes into highcourt in badaun rape case

बदायूं कांड समेत सूबे में हो रहे ऐसी अन्य घटनाओं की विशेष जांच दल (एसआईटी) से जांच कराए जाने के आग्रह वाली पीआईएल हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ में दाखिल की गई है।

कोर्ट ने इस पर राज्य सरकार के अधिवक्ता को निर्देश प्राप्त करने के लिए तीन हफ्ते का समय दिया है। इसके बाद मामले की अगली सुनवाई होगी।

यह पीआईएल स्थानीय पत्रकार जेएन शुक्ल ने दायर की है। याची के मुताबिक ऐसी घटनाओं की जांच एसआईटी से कराई जानी चाहिए और ट्रायल कोर्ट में इनकी प्रतिदिन सुनवाई होनी चाहिए।

याची का कहना था कि सूबे में ऐसी घटनाओं में इजाफा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed