'गांधी जी ने देश को आजाद कराया, शास्त्री जी ने आजादी की रक्षा की'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्यपाल राम नाईक ने कहा कि गरीबों को मुख्यधारा से जोड़कर गांधी जी को सच्ची श्रद्धांजलि दी जा सकती है। गांधी जी ने खादी और स्वदेशी का जिस प्रकार प्रचार किया व अनुकरणीय है।
गांधी जी को पहले महात्मा गांधी तथा बाद में राष्ट्रपिता की पदवी मिली। ऐसे महापुरुषों के आदर्शों को आगे बढ़ाने की जरूरत है।
राज्यपाल ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि गांधी जी ने देश को आजादी दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी तथा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने आजादी की रक्षा करने में अपना योगदान दिया।
शास्त्री जी ने पाकिस्तान से युद्ध के समय ‘जय जवान-जय किसान‘ का नारा देकर सेना और किसान दोनों को प्रोत्साहित किया।
गांधी जी के प्रयासों को आगे बढ़ा रहे हैं प्रधानमंत्री मोदी
राज्यपाल बोले कि शास्त्री जी ने देशवासियों से खाद्यान की कमी को देखते हुए उपवास रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कौशल विकास के माध्यम से गांधी जी के प्रयास को आगे बढ़ा रहे हैं।
राज्यपाल ने गांधी जयंती पर आयोजित कई कार्यक्रमों में शामिल हुए। जीपीओ पार्क वर जाकर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाए तथा श्रद्धांजलि अर्पित की। वहां आयोजित प्रार्थना सभा में भाग लिया।
राज्यपाल ने हजरतगंज स्थित गांधी आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में भी शामिल हुए। राज्यपाल व प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सचिवालय स्थित तिलक हाल में आयोजित गांधी जयंती के कार्यक्रम में प्रतिभाग करके गांधी जी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
राज्यपाल ने राजभवन में महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण करके श्रद्धांजलि अर्पित की। राजभवन में भातखंडे संगीत संस्थान सम-विश्वविद्यालय के कलाकारों ने महात्मा गांधी के प्रिय भजन व रामधुन प्रस्तुत किए।