{"_id":"60be6d738ebc3ea6de3f7bf5","slug":"governor-anandiben-gave-instructions-universities-should-train-the-village-heads-of-their-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यपाल आनंदीबेन ने दिए निर्देश, विवि अपने क्षेत्र के ग्राम प्रधानों को करें प्रशिक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यपाल आनंदीबेन ने दिए निर्देश, विवि अपने क्षेत्र के ग्राम प्रधानों को करें प्रशिक्षित
Tue, 08 Jun 2021 12:33 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 08 Jun 2021 12:33 AM IST
सार
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु और डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय लखनऊ की समीक्षा बैठक के दौरान ये बातें कहीं।
विज्ञापन
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने विश्वविद्यालयों को उनके क्षेत्र की नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों को अधिकार व कर्तव्यों के प्रति जागरूक करने के लिए प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए हैं। वह सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु और डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय लखनऊ की समीक्षा बैठक कर रही थीं।
विज्ञापन
उन्होंने नई शिक्षा नीति के तहत विश्वविद्यालयों में अकादमिक सत्र शुरू करने और शैक्षणिक पदों पर पारदर्शिता के साथ भर्ती करने के भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने शैक्षिक वर्ष 2020-21 के विद्यार्थियों को शासन के निर्देशानुसार बिना परीक्षा के प्रोन्नत करने या परीक्षा कराने को कहा है।
विज्ञापन
राज्यपाल ने कहा कि सभी विश्वविद्यालयों में विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों का शत प्रतिशत कोरोना टीकाकरण होना चाहिए। उन्होंने विश्वविद्यालयों को 21 जून को योग दिवस आयोजित करने और जुलाई में वन महोत्सव के दौरान महाविद्यालयों के सहयोग के एक-एक लाख पीपल के वृक्ष लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन