फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Government will provide sewing machine to 10 thousand unemployed youths in the state

उत्तर प्रदेश में 10 हजार बेरोजगार युवाओं को सिलाई मशीन देगी सरकार

Sun, 27 Sep 2020 01:06 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 27 Sep 2020 01:06 AM IST
सार

  • अनुसूचित जाति के लिए विशेष योजना, सभी जिलों को भेजे गए जरूरी निर्देश
  • कीमत 20 हजार, आधा होगा अनुदान और आधा ब्याज मुक्त ऋण

विज्ञापन
Government will provide sewing machine to 10 thousand unemployed youths in the state
सिलाई मशीन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश सरकार ने 10 हजार बेरोजगार युवक और युवतियों को स्वावलंबी बनाने के लिए उन्हें सिलाई मशीन देने का निर्णय लिया है। टेलरिंग शॉप योजना के तहत लागत का 50 फीसदी अनुदान और शेष 50 फीसदी ब्याज मुक्त ऋण के रूप में दिया जाएगा। ब्याज मुक्त ऋण के रूप में मिली राशि को 36 समान मासिक किस्तों में अदा करना होगा।

विज्ञापन


इस योजना को लागू करने के लिए उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम (अनुगम) ने सभी जिलों के जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास) को जरूरी निर्देश भेज दिए हैं। गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले युवाओं को इस योजना का लाभ मिलेगा। इसके लिए ग्रामीण क्षेत्र में अधिकतम सालाना आमदनी 46080 रुपये और शहरी क्षेत्र में 56460 रुपये होनी चाहिए। 
विज्ञापन


योजना के तहत अधिकतम परियोजना लागत 20 हजार रुपये निर्धारित की गई है। इस पर 10 हजार रुपये अनुदान और शेष 10 हजार रुपये ब्याज मुक्त ऋण के रूप में दिए जाएंगे। योजना के तहत राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना और कौशल विकास मिशन के सिलाई-कढ़ाई ट्रेड के लाभार्थियों को तरजीह मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चयनित लाभार्थी आईएसआई मार्का सिलाई मशीन के अधिकृत विक्रेता फर्म से कोटेशन लेकर जिलास्तरीय कार्यालय को उपलब्ध कराएंगे। उस बिल की राशि का भुगतान निगम के माध्यम से संबंधित फर्म को किया जाएगा। निगम मुख्यालय ने सभी जिलों से चयनित लाभार्थियों की सूची शीघ्र भेजे जाने के निर्देश दे दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed