फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Government will bow to agriculture law and farmers will win: Akhilesh

कृषि कानून पर सरकार झुकेगी और किसान जीतेंगे: अखिलेश

Mon, 18 Jan 2021 07:41 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 18 Jan 2021 07:41 PM IST
विज्ञापन
Government will bow to agriculture law and farmers will win: Akhilesh
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
किसानों की आय दोगुनी करने का दावा करने वाली भाजपा सरकार ने जो कृषि कानून बनाया है उससे किसानों का कोई लाभ नहीं मिलेगा। इस कानून से किसानों को फायदा होने के बजाए नुकसान होगा। कृषि कानून पर सरकार झुकेगी और किसान जीतेंगे। यह बातें श्रावस्ती के चिंतन शिविर से गोंडा लौटते समय समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को बलरामपुर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा लाया गया तीनों कृषि विधेयक किसान विरोधी है। इन कानूनों से आय दोगुनी होने के बजाए किसानों को फसल बेचने के लिए पूंजीपतियों का चक्कर काटना पड़ेगा। कृषि कानून से बाजार और खेत कुछ लोगों के कब्जे में रह जाएगी।
विज्ञापन


सरकार किसानों को लाभ पहुंचाने के बजाए पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने में जुटी है। सरकार की मंशा किसान भलीभांति जान चुके हैं अब वह सरकार के झांसे में आने वाले नहीं हैं। किसानों ने ठान लिया है कि जब तक कृषि विधेयक वापस नहीं होगा तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। कृषि कानून के मामले में सरकार को पीछे हटना होगा और किसानों की मांग माननी होगी। पूर्व नौकरशाह एके शर्मा को भाजपा में शामिल कराने के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि यह भाजपा की कोई नई रणनीति है। इससे पूर्व नगर के मोहल्ला पहलवारा स्थित व्यवसायिक परिसर में वन निगम के पूर्व चेयरमैन सलिल सिंह टीटू ने सहयोगियों के साथ पूर्व मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन


सपा के पूर्व जिला महासचिव इकबाल जावेद के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने वीर विनय चौराहे पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर नफीस मेकरानी, समर जावेद, प्रदीप गोयल, शबाना खान, आसिफ, खालिक व शाहरुख पठान सहित तमाम सपाई मोजूद रहे। भगवतीगंज माल गोदाम चौराहे पर पूर्व विधायक जगराम पासवान, समाजवादी छात्र सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष शानू खान, महेंद्र यादव, विक्की वर्मा, सुनील वर्मा व अनीस आदि ने भी राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया। श्रावस्ती में आयोजित समाजवादी पार्टी के चिंतन शिविर में बलरामपुर से पूर्व मंत्री डा. एसपी यादव के नेतृत्व में पूर्व विधायक अनवर महमूद, राकेश यादव एवं भानू तिवारी सहित तमाम सपाई शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

समाज को बांट रही है भाजपा: अखिलेश

वजीरगंज (गोंडा)। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सोमवार को श्रावस्ती से जिले में पहुंचे। कार्यकर्त्ताओं में उन्होंने जोश भरा, उत्साहित कार्यकर्त्ताओं ने जगह- जगह स्वागत किया। अखिलेश यादव ने सरकार पर निशाना साधा। बोले की समाज को बांटने वाली पार्टी है भाजपा है। सरकार ने जनहित में कोई काम नहीं किया। सपा सरकार में शुरू किए गए जनहितकारी योजनाओं को निष्प्रभावी करने में ही अपना कार्यकाल बिता रही है। उन्होंने बेइलिया के बीडी इंटर कॉलेज में जनवादी पार्टी सोशलिस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय सिंह चौहान के नेतृत्व में  सम्राट पृथ्वीराज चौहान की प्रतिमा का अनावरण किया।

कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि कन्नौज और सम्राट पृथ्वीराज का रिश्ता पुराना रहा है। सरकार बनने पर चिह्नित स्थानों पर प्रतिमा लगाई जाएगी। उन्होंने भाजपा सरकार पर हमला बोला। कहा कि भाजपा द्वेषपूर्ण, बदले की भावना से काम करती है। नफरत और समाज को बांटने का एजेंडा चलाती है। भाजपा की विकास में रुचि नहीं, वह साजिश की पार्टी है। किसान व्यापारी सभी बदहाल है। भाजपा सरकार ने साढ़े तीन साल तो समाजवादी पार्टी के कामों को अपना बताने में ही बिता दिए हैं। इस काम में उन्हें न कोई संकोच है और न ही लाज। कहने भर को भी वे अपनी एक भी योजना लागू नहीं कर सके। प्रदेश की जनता का भाजपा सरकार से मोहभंग हो चुका है और सत्तादल के प्रति आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

जनता की उम्मीद अब फिर समाजवादी पार्टी  पर टिकी हुई हैं जिसके सत्ता में रहते हर क्षेत्र में विकास के कीर्तिमान स्थापित हुए थे।  पूर्वांचल एक्सप्रेस वे की शुरूआत सपा सरकार में ही हो गई थी जिसे भाजपा सरकार साढ़े तीन वर्ष में भी पूरा नहीं कर पाई। इसी तरह साढ़े तीन साल बीत गए भाजपा सरकार सपा सरकार में बने कैंसर अस्पताल में भी पूरी तरह इलाज शुरू नही कर सकी है। लखनऊ में मेट्रो के अलावा सपा सरकार में बेहतर पुलिसिंग सिस्टम बनाया गया था। महिलाओ की सुरक्षा के लिए 1090 सेवा शुरू की गई थी। अपराध नियंत्रण के लिए यूपी डायल 100 सेवा शुरू की गई थी। एंबुलेंस सेवा 108 बहुउपयोगी साबित हुई। भाजपा ने एक ही काम किया सपा सरकार ने जनहित में जो योजनाएं चलाई थी उन्हें निष्प्रभावी बना दिया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष आनंद स्वरूप उर्फ पप्पू यादव, सदस्य विधान परिषद सदस्य रणविजय सिंह, पूर्व मंत्री विनोद कुमार सिंह पंडित सिंह, सूरज सिंह, पूर्व एमएलए रमेश गौतम, मसूद आलम रहे। कार्यक्रम के बाद पूर्व सीएम अखिलेश यादव पूर्व मंत्री पंडित सिंह के बल्लीपुर स्थित आवास पहुंचे। उन्होने पत्रकारों से बातचीत में राज्य सरकार पर निशाना साधा। कहा कि प्रदेश की जनता परेशान है और अपराध बढ़ रहे हैं। सरकार पर पक्षपातपूर्ण कार्यवाही करने का आरोप भी लगाया।

जगह- जगह सपा मुखिया का हुआ स्वागत
जिले में सपा मुखिया अखिलेश यादव ने जगह-जगह स्वागत किया। इटियाथोक में मेहनौन की पूर्व विधायक नंदिता शुक्ला, पूर्व प्रत्याशी राहुल शुक्ल के साथ कार्यकर्त्ताओं ने स्वागत किया। शहर में सपा नेता सूरज सिंह, मसूद आलम खां व मोहम्मद इरफान खां ने स्वागत किया। गोंडा-अयोध्या हाइवे पर अचलपुर गांव के पास सैकड़ों लोगों ने फूल-मालाओं से एमएलसी रणविजय सिंह के अनुज रणजीत सिंह, वजीरगंज में राम अशीष भारती ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed