फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Government to create 10 lakh new pensioners in the state, directives given to Directorate of Social Welfare

प्रदेश में 10 लाख नए पेंशनर्स बनाएगी सरकार, समाज कल्याण निदेशालय को दिए गए निर्देश 

Sun, 02 May 2021 02:07 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ/अजीत बिसारिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ/अजीत बिसारिया Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 02 May 2021 02:07 PM IST
सार

प्रदेश सरकार चालू वित्त वर्ष में गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले 10 लाख और बुजुर्गों को पेंशन योजना से जोड़ेगी। इसके लिए समाज कल्याण निदेशालय को जरूरी निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
Government to create 10 lakh new pensioners in the state, directives given to Directorate of Social Welfare
पेंशन योजना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश सरकार चालू वित्त वर्ष में गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले 10 लाख और बुजुर्गों को पेंशन योजना से जोड़ेगी। इसके लिए समाज कल्याण निदेशालय को जरूरी निर्देश दिए गए हैं। साथ ही पुराने पेंशनर्स के सत्यापन के लिए भी कहा गया है।

विज्ञापन


चुनावी वर्ष में इसे प्रदेश सरकार का बड़ा कदम माना जा रहा है। वर्तमान में 51.5 लाख गरीब बुजुर्गों को प्रदेश सरकार प्रतिमाह 500 रुपये की दर से भुगतान कर रही है। इस संख्या को बढ़ाकर 60 लाख करने की योजना है। समाज कल्याण विभाग को पुराने पेंशनर्स का सत्यापन करने के आदेश भी दिए गए हैं। हर साल सत्यापन में औसतन डेढ़ से दो लाख पेंशनर्स की मौत होने या अपात्र होने से उन्हें लाभार्थियों की सूची से हटाया जाता है। इस तरह करीब 10 लाख नए पेंशनर्स योजना में शामिल किए जा सकेंगे।
विज्ञापन


3600 करोड़ की व्यवस्था
सरकार ने वृद्धावस्था पेंशन के लिए चालू वित्त वर्ष में 3600 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया है। इसमें से 1800 करोड़ रुपये का आवंटन भी जारी कर दिया है। समाज कल्याण विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में 5 लाख नए लाभार्थियों का चयन भी कर लिया गया है। शेष के चयन की प्रक्रिया मई-जून तक पूरी कर ली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed