फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Government to buy maize at Rs 1850 per quintal, corn purchase policy approved

1850 रुपये प्रति क्विंटल मक्का खरीदेगी सरकार, मक्का क्रय नीति मंजूर

Fri, 16 Oct 2020 10:48 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 16 Oct 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Government to buy maize at Rs 1850 per quintal, corn purchase policy approved
मक्का
कैबिनेट ने खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में मूल्य समर्थन योजना के तहत मक्का क्रय नीति को मंजूरी दे दी है। मक्का का न्यूनतम समर्थन मूल्य 1850 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। मक्का की खरीद 17 अक्तूबर से 15 जनवरी तक होगी। मक्का खरीद खाद्य विभाग की विपणन शाखा करेगी। अन्य जिलों में आवक को देखते हुए खाद्य आयुक्त  खरीद का निर्णय लेंगे।
विज्ञापन


मक्का क्रय केंद्रों का निर्धारण एवं चयन डीएम इस प्रकार करेंगे कि किसान को अधिक दूरी न तय करनी पडे़। उन क्षेत्रों में मुख्य रूप से केंद्र स्थापित किए जाएंगे, जहां मक्का की अच्छी आवक है। मक्का विक्रय से पूर्व किसान का पंजीयन और ऑनलाइन मक्का क्रय की प्रक्रिया अनिवार्य की गई है।
विज्ञापन


किसानों से मक्का खरीद जोतबही, खाता नंबर अंकित कंप्यूटराइज्ड सत्यापित खतौनी, फोटो पहचान प्रमाण पत्र और यथासंभव आधार कार्ड के आधार पर की जाएगी। मक्का क्रय केंद्र के लिए हैंडलिंग एवं परिवहन ठेकेदारों की नियुक्ति ई-टेंडरिंग से की जाएगी। मक्का के मूल्य का भुगतान आरटीजीएस या पीएफएमएस से मक्का खरीदने के 72 घंटे में किया जाएगा। चेक से भुगतान नहीं होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन जिलों में होगी खरीद
मक्का की खरीद अलीगढ़, फिरोजाबाद, कन्नौज, एटा, मैनपुरी, कासगंज, बदायूं, बहराइच, फर्रूखाबाद, इटावा, हरदोई, कानपुर नगर, जौनपुर, कानपुर देहात, उन्नाव, गोंडा, बलिया, बुलंशहर, ललितपुर, श्रावस्ती, देवरिया, सोनभद्र और हापुड़ में की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed