फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Government takes cognizance of pregnant coronas getting infected in Kanpur

कानपुर में गर्भवती संवासिनियों के कोरोना संक्रमित होने का सरकार ने लिया संज्ञान, दिए ये निर्देश

Tue, 23 Jun 2020 12:06 AM IST
अवधेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: अवधेश कुमार Updated Tue, 23 Jun 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Government takes cognizance of pregnant coronas getting infected in Kanpur
संवासिनी गृह मामला - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में कुछ गर्भवती संवासिनियों के कोरोना संक्रमित पाए जाने पर प्रदेश सरकार ने सख्त कदम उठाए हैं। मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने अपर मुख्य सचिव समाज कल्याण मनोज सिंह तथा प्रमुख सचिव महिला एवं बाल विकास एस राधा चौहान को महिला संरक्षण गृह, नारी निकेतन, अनाथालय और बाल सुधार गृह जैसे सामाजिक संस्थाओं में कोरोना की रोकथाम व नियंत्रण के लिए विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन


मुख्य सचिव ने कहा कि ऐसे संस्थानों में प्रवेश से पहले प्रत्येक स्टाफ व व्यक्ति की प्रवेश द्वार पर थर्मल स्कैनिंग कराई जाए। इसके लिए प्रत्येक संस्था को इंफ्रारेड थर्मामीटर दिए जाएं। संस्थान के प्रवेश द्वार पर ही सैनिटाइजर की व्यवस्था की जाए और सर्दी, जुकाम, बुखार से पीड़ित किसी भी व्यक्ति को प्रवेश न दिया जाए। संस्था के किसी अंत:वासी में कोरोना के 
विज्ञापन

सामान्य लक्षण नजर आएं तो तत्काल उसे अलग कर इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग के टोल फ्री नंबर-18001805145 पर दी जाए। 

उन्होंने कहा संस्थाओं में अंत:वासियों को मास्क, दुपट्टा, गमछा अथवा रुमाल आदि का प्रयोग अनिवार्य रूप से करना होगा और मुलाकातियों की संख्या सीमित की जाए। यदि मुलाकात अत्यंत आवश्यक है तो थर्मल स्कैनिंग, मास्क का प्रयोग, सोशल डिस्टेन्सिंग जैसी सावधानियों का पालन कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed