फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Government should issue youth charter to deal with problems of youth and students: Akhilesh

युवाओं-छात्रों की समस्याओं के निपटारे को सरकार जारी करें यूथ चार्टर : अखिलेश

Sun, 06 Sep 2020 07:55 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 06 Sep 2020 07:55 PM IST
विज्ञापन
Government should issue youth charter to deal with problems of youth and students: Akhilesh
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि युवाओं व छात्रों की समस्याओं के समयबद्ध समाधान के लिए प्रदेश सरकार को यूथ चार्टर जारी करना चाहिए। भाजपा सरकार की नीति-रीति के खिलाफ  जनाक्रोश चरम पर है। वादा खिलाफी का दंश झेल रहे किसानों के लिए भाजपा राज जंगलराज बन गया है। नौजवानों ने भाजपा सरकार के खिलाफ  जगह-जगह संघर्ष छेड़ दिया है।
विज्ञापन


 उन्होंने रविवार को जारी बयान में कहा कि प्रदेश में कोरोना संकट बढ़ता जा रहा है, वहीं, प्रशासन तंत्र दिन-ब-दिन बिगड़ती आर्थिक, सामाजिक स्थितियों के प्रति उदासीन है। जनता को उसके भाग्य पर छोड़कर मुख्यमंत्री जहां-तहां व्यस्त हो जाते हैं। नोएडा में अप्रैल से अगस्त तक 5 महीने में 145 आत्महत्याएं दर्ज हुईं। इसी महीने के पहले सप्ताह में अब तक आर्थिक तंगी व बेकारी से परेशान 4 लोगों ने जान दे दी है। सीतापुर में महोली के भूड़ाहूसा गांव के किसान रामचंद्र वर्मा की गला रेतकर हत्या कर दी गईं। अमेठी के गौरीगंज के उत्तरगांव के मजरे बस्तीदेई में किसान को जिंदा जला दिया गया। कानपुर देहात के खपरेमऊ गांव में किसान पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई।
विज्ञापन


रामनगरी में किसानों को उचित मुआवजा नहीं
अखिलेश ने कहा, रामनगरी अयोध्या में पुण्यकार्य के लिए किसानों की भूमि का अधिग्रहण तो किया गया, पर उन्हें उचित मुआवजा नहीं दिया गया। इस जमीन के लिए किसानों में आम सहमति बनाकर उन्हें सर्किल रेट बढ़ाकर 6 गुना मुआवजा देना चाहिए। इन किसानों का नेतृत्व पूर्व मंत्री व अयोध्या के पूर्व विधायक पवन पांडेय कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं में भाजपा सरकार के प्रति गुस्सा बढ़ता ही जा रहा है। तमाम विरोध के बावजूद कोरोना काल में परीक्षाएं कराई जा रही हैं। रोजगार के नाम पर उनको भटकाया जा रहा है। ऑनलाइन पढ़ाई का मजाक बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed