फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Government schools facing shortage of teachers

Lucknow News: शिक्षकों की कमी से जूझ रहे राजकीय विद्यालय

Tue, 25 Jun 2024 05:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 25 Jun 2024 05:10 AM IST
विज्ञापन
Government schools facing shortage of teachers
श्रावस्ती। जिले में राजकीय विद्यालय शिक्षकों की कमी से जूझ रहे हैं। सृजित पदों के सापेक्ष आधे से भी कम शिक्षकों की तैनाती होने से छात्रों को बेहतर शिक्षा नहीं मिल पा रही है। कई पत्राचार के बाद भी ध्यान न देने से समस्या दूर नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन


छात्रों को बेहतर शिक्षा देने के लिए जिले में 28 राजकीय विद्यालयों का संचालन किया जा रहा है। इसमें 12 बालिका व 11 राजकीय बालक हाईस्कूल शामिल हैं। साथ ही तीन बालिका व दो राजकीय बालक इंटर काॅलेज भी संचालित है। लेकिन इन विद्यालयों में अध्यापकों की कमी से विद्यार्थियों को सभी विषयों के अध्यापक नहीं मिल रहे हैं। ऐसे में जिन विषयों के अध्यापक नहीं हैं उन विषयों की थोड़ी जानकारी रखने वाले शिक्षकों से ही शिक्षण कार्य कराया जा रहा है। इतना ही नहीं नवीन राजकीय बालक इंटर काॅलेज इकौना में अभी तक शिक्षकों का पद ही सृजित नहीं हुआ है।
विज्ञापन

यह है अध्यापकों के तैनाती की स्थिति
राजकीय विद्यालयों में सहायक अध्यापक पुरुष के 84 सृजित पदों के सापेक्ष 44 की तैनाती है, जबकि 40 पद रिक्त हैं। महिला सहायक अध्यापक के सृजित 101 पदों के सापेक्ष 56 की ही तैनाती है, जबकि 45 पद रिक्त हैं। इसी तरह से पुरुष प्रवक्ता के 10 पद सृजित हैं। इसमें मात्र पांच पदों पर ही तैनाती है, जबकि पांच पद रिक्त हैं। यही हाल महिला प्रवक्ता का भी है। जिनके सृजित 30 पदों पर मात्र 24 की ही तैनाती है, जबकि छह पद रिक्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




राजकीय विद्यालयों में रिक्त पदों पर शिक्षकों की तैनाती के लिए उच्चाधिकारियों को कई बार पत्राचार किया जा चुका है। उम्मीद है जल्द ही शिक्षकों की तैनाती हो जाएगी।
- मिथलेश कुमार, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed