फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   government order for teachers recruitment

शिक्षकों की भारी कमी पर सरकार ने दिया अल्टीमेटम, शीघ्र करें भर्ती

Thu, 04 Aug 2016 12:37 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Thu, 04 Aug 2016 12:37 PM IST
विज्ञापन
government order for teachers recruitment
डेमो

प्रदेश में जहां पिछले दो वर्ष में सवा दो लाख शिक्षकों की नियुक्ति की गई है, वहीं करीब 20 हजार बेसिक स्कूल सिर्फ एक शिक्षक के सहारे चल रहे हैं। 

विज्ञापन


इसे देखते हुए शासन ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को हफ्ते भर का अल्टीमेटम दिया है। उन्हें निर्देश दिए गए हैं कि 10 अगस्त के बाद कोई भी स्कूल ऐसा नहीं रहे, जिसमें सिर्फ एक शिक्षक तैनात हो। यूपी में 1 लाख 58 हजार 396 बेसिक स्कूल हैं।
विज्ञापन


हाल ही तैयार की गई एक गोपनीय रिपोर्ट के अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों में करीब 20 हजार स्कूलों में सिर्फ एक ही शिक्षक है। वहीं, शहरी क्षेत्र से सटे हजारों स्कूलों में आठ से ज्यादा शिक्षक तैनात कर दिए गए हैं। समीक्षा के दौरान यह तथ्य सामने आने पर शासन ने कड़ी नाराजगी जताई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए के खिलाफ होगी अनुशासनात्मक कार्रवाई

government order for teachers recruitment
डेमो
शिक्षा निदेशक बेसिक दिनेश बाबू शर्मा की ओर से सभी बीएसए को भेजे निर्देश में कहा गया है कि वे तत्काल एकल शिक्षक स्कूलों के साथ-साथ उन स्कूलों की रिपोर्ट तैयार कर लें, जहां आठ से अधिक शिक्षक लगाए गए हैं। 

आठ से अधिक शिक्षकों वाले स्कूलों से अतिरिक्त शिक्षकों का एकल शिक्षक विद्यालयों में तबादला प्रस्ताव निर्धारित प्रपत्र पर सचिव, बेसिक शिक्षा परिषद को हर हाल में 10 अगस्त तक भेज दें। इसके बाद अगर कहीं एक शिक्षक वाले विद्यालय पाए गए तो बीएसए के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी।
 
‘पिछले दो साल में सरकार ने बड़े पैमाने पर शिक्षकों की भर्तियां की हैं। इसलिए किसी भी स्कूल को एक शिक्षक के सहारे चलाने की बाध्यता नहीं है। जहां भी स्कूल एकल शिक्षक के सहारे चलते मिलेंगे, वहां के बीएसए को तत्काल हटाने की कार्रवाई की जाएगी।’- अहमद हसन, बेसिक शिक्षा मंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed