फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   government land sell by property dealers

प्रॉपर्टी डीलरों ने बेच दी सरकारी जमीन

Thu, 30 Dec 2021 02:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
government land sell by property dealers
लखनऊ। ठाकुरगंज के बरावन खुर्द में प्रॉपर्टी डीलरों ने सगे भाइयों को सरकारी जमीन बेच दी। इसका खुलासा होने पर पीड़ितों ने रकम का तगादा किया तो उन्हें पीट दिया गया। मामले में सआदतगंज कोतवाली में तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

बाजारखाला की आवास विकास कॉलोनी निवासी मो. फैसल को सआदतगंज निवासी प्रॉपर्टी डीलर हारुन ने ठाकुरगंज के बरावनखुर्द में जमीन दिलाने का झांसा दिया था। फैसल के मुताबिक, हारुन के साथ तलहा और श्रीकांत शुक्ल उसे जमीन दिखाने ले गए थे। फैसल के भाई मो. इमरान भी जमीन देखने गए थे। प्रॉपर्टी डीलरों ने 1300 वर्ग फीट का प्लॉट 17.50 लाख रुपये में दिलाने का वादा किया। फैसल और इमरान के मुताबिक, उन्होंने सआदतगंज के दरीवाला मोहल्ले में प्रॉपर्टी डीलरों को रकम दे दी थी। फिर हारुन ने जमीन समतल कराने के लिए ढाई लाख और रजिस्ट्री व दाखिल खारिज कराने के लिए 30 हजार रुपये और लिए थे। इसके बाद फैसल और इमरान प्लॉट पर निर्माण कार्य शुरू कराने के लिए नींव की खोदाई करा रहे थे। तभी एलडीए की टीम आ गई थी।
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि ये सरकारी जमीन है। फैसल और इमरान ने अधिकारियों को रजिस्ट्री दिखाई तो पता चला कि प्रापर्टी डीलरों ने जाली कागज तैयार कर जमीन बेची है। इसका दाखिल खारिज भी नहीं हो सकता है। फैसल का आरोप है कि पहले तो प्रापर्टी डीलरों ने रकम लौटाने का वादा किया मगर बाद में मुकर गए। फैसल और इमरान दरीवाला मोहल्ला स्थित प्रापर्टी डीलरों के दफ्तर पहुंचे तो दोनों की पिटाई कर दी गई। सआदतगंज इंस्पेक्टर बृजेश कुमार यादव ने बताया कि मामले में फैसल की तहरीर पर हारुन, तलहा और श्रीकांत शुक्ल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed