फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Government is working on no test, no corona policy: Sanjay Singh

'नो टेस्ट, नो कोरोना' की नीति पर काम कर रही है सरकार : संजय सिंह

Thu, 16 Jul 2020 10:27 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Mohit Mudgal Updated Thu, 16 Jul 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Government is working on no test, no corona policy: Sanjay Singh
आप नेता संजय सिंह - फोटो : अमर उजाला

आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश प्रभारी एवं सांसद संजय सिंह और प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने बृहस्पतिवार के प्रदेश के सभी जिलाध्यक्षों के साथ वर्चुल बैठक की। जिसमें सभी पदाधिकारियों को कोरोना से संक्रमित लोगों की मदद के निर्देश दिए गए हैं। प्रदेश प्रभारी ने कहा कि जिलेवार जारी 'आप कोरोना हेल्पलाइन' नंबर की होर्डिंग सभी अस्पतालों के बाहर लगाएं और सोशल मीडिया के माध्यम से अधिक से अधिक मरीजों को भी इसकी जानकारी दें।  

विज्ञापन


जिससे कोविड और गैर कोविड मरीजों को इलाज और टेस्टिंग में आ रही दिक्कतों को प्रशासन के माध्यम से दूर कराया जा सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अस्पतालों की हालत दयनीय है, मरीज टेस्टिंग के लिए अस्पतालों के चक्कर काट रहे है और इलाज के अभाव में दम तोड़ रहे हैं। उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कोरोना काल मे प्रदेश सरकार ' नो एफआईआर, नो क्राइम' की तरह 'नो टेस्ट, नो कोरोना' की नीति पर काम कर रही है । 23 करोड़ आबादी वाले राज्य में बेहद कम टेस्टिंग करा रही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा आम आदमी पार्टी सरकार के भ्रष्टाचार, अपराध और भाजपा नेताओ की गुंडागर्दी के खिलाफ सड़क पर संघर्ष करेगी। उन्होंने कहा कि आगामी तीन महीने प्रदेश के गांव-गांव पार्टी जनसंवाद अभियान चलाएगी, जिसमें जनता को दिल्ली की केजरीवाल सरकार की बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाओं सहित तमाम उपलब्धियों को बताया जाएगा। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने कहा कि प्रदेश में सभी जिलों पर कोरोना जांच के लिए लैब संचालित हो और 24 करोड़ की आबादी वाले उतर प्रदेश में कोराना की जांच दो लाख लोगों की प्रतिदिन किए जाने की मांग की । मीटिंग में प्रदेश महासचिव दिनेश सिंह पटेल व सभी जिलों के जिला अध्यक्ष शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed