{"_id":"64f34b6bbca76865e90c276c","slug":"government-is-strict-on-electricity-defaulters-campaign-will-be-launched-for-recovery-2023-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली बकायदारों पर सरकार सख्त: वसूली के लिए चलाया जाएगा अभियान, भेजे जाएंगे लेटर, किए जाएंगे फोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली बकायदारों पर सरकार सख्त: वसूली के लिए चलाया जाएगा अभियान, भेजे जाएंगे लेटर, किए जाएंगे फोन
Sun, 03 Sep 2023 09:26 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sun, 03 Sep 2023 09:26 AM IST
सार
गौरतलब है कि पावर कॉर्पोरेशन बकायेदारों से वसूली के लिए अभियान चला रहा है। इसके तहत सभी बड़े बकायेदारों को रात में फोन किया जा रहा है।
विज्ञापन
Electricity
- फोटो : Istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पावर कॉर्पोरेशन ने अब घरेलू व व्यावसायिक उपभोक्ताओं के साथ शासकीय बकायेदारों पर भी शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। जिससे शासकीय राजस्व बढ़ाया जा सके। इसके लिए सरकारी विभागों पर लंबे समय से चल रहे बकाये की वसूली के लिए अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
गौरतलब है कि पावर कॉर्पोरेशन बकायेदारों से वसूली के लिए अभियान चला रहा है। इसके तहत सभी बड़े बकायेदारों को रात में फोन किया जा रहा है। अब कॉर्पोरेशन ने तय किया है कि सरकारी विभागों से भी वसूली की जाए। इसमें सिंचाई, जल संस्थान, मार्ग प्रकाश, जल निकास, बेसिक शिक्षा विभाग को नियमित बकाया जमा करने के लिए पत्र भेजने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
चालू वर्ष 2023-24 में सिंचाई विभाग से 758 करोड़, मार्ग प्रकाश से 1,225 करोड़ और विकेंद्रीकरण निगमों से 3,449.26 करोड़ रुपये वसूलने का लक्ष्य है। कॉर्पोरेशन की रिपोर्ट के मुताबिक इस साल अगस्त में पिछले साल की अपेक्षा अधिक वसूली हुई है। पिछले साल अगस्त तक 6,062.15 करोड़ रुपये वसूला गया था। इस वर्ष यह बढ़कर 6,586.84 करोड़ रुपये रहा।
विज्ञापन