{"_id":"60f48b288ebc3e6d774d6ef1","slug":"government-asked-report-about-haidar-canal-alivated-road-projet-lucknow-news-lko5875608144","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा एक्सप्रेस-वे से 1090 चौराहे तक हैदर कैनाल एलीवेटेड रोड प्रोजेक्ट पर शासन ने मांगी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा एक्सप्रेस-वे से 1090 चौराहे तक हैदर कैनाल एलीवेटेड रोड प्रोजेक्ट पर शासन ने मांगी रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे को सीधे शहर में 1090 चौराहा से जोड़ने के लिए हैदर कैनाल एलीवेटेड रोड बनेगी। इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू कराने के लिए शासन ने एलडीए और नगर निगम से रिपोर्ट मांगी है। अधिकारियों का दावा है कि इस प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद आगरा एक्सप्रेस-वे से महज 15 मिनट में 1090 चौराहा पहुंचा जा सकेगा। वहीं राजाजीपुरम क्षेत्र को भी सीधे पहुंच मार्ग मिल जाएगा।
मिसिंग लिंक प्रोजेक्ट में शामिल इस एलीवेटेड रोड के निर्माण के लिए पूर्व में शासन ने सहमति दी थी। लेकिन बजट नहीं मिलने के कारण काम शुरू नहीं हो पाया। पिछले दिनों में स्थानीय लोगों ने राजाजीपुरम और दूसरे इलाकों को प्रत्यक्ष लाभ मिलने के तर्क के साथ प्रोजेक्ट पर काम कराने की मांग मुख्यमंत्री से की। दर्जनों पत्र इसके लिए मुख्यमंत्री कार्यालय भेजे गए। इसके बाद शासन ने डीएम के माध्यम से नगर निगम व एलडीए से प्रोजेक्ट पर रिपोर्ट मांगी है।
प्रोजेक्ट पर कार्यवाही शुरू कराने के लिए नगर निगम के अधिशासी अभियंता जोन-2 अमर नाथ ने भी एक पत्र एलडीए सचिव पवन गंगवार को भेजा है। इसमें कहा गया है कि 24 जुलाई 2019 को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में यातायात सुधार के लिए एलडीए को काम शुरू कराने के लिए निर्देश मिले थे। इसी स्वीकृति में हैदर कैनाल एलीवेटेड प्रोजेक्ट के बजट के लिए 1697 करोड़ रुपये की व्यवस्था एलडीए को करनी है। एलडीए से निर्माण शुरू करने की मांग पर कार्यवाही भी करने के लिए कहा गया है, जिससे डीएम को जरूरी सूचना दी जा सके। डीएम को ही शासन को यह रिपोर्ट भेजनी है।
विज्ञापन
ट्रैफिक जाम के बीच अभी लगते हैं 45 मिनट
एलडीए अधिकारियों का कहना है कि अभी 45 मिनट का औसत समय एक्सप्रेस-वे से शहर तक आने में लगता है। इस बीच करीब चार चौराहों पर जाम का सामना भी करना होता है। अभी दो वैकल्पिक रूट अवध चौराहा या दुबग्गा हैं, जिनकी हालत खराब है। हैदर कैनाल नाले पर एलीवेटेड रोड बनती है तो केवल 15 मिनट में एक्सप्रेस-वे से 1090 चौराहा पर पहुंचा जा सकेगा। राजाजीपुरम पहुंचने में भी केवल पांच से सात मिनट लगेंगे। हैदर कैनाल नाला लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे के पास नहर रोड से शुरू होता है और राजाजीपुरम होते हुए 1090 चौराहे पर गोमती नदी में आकर गिरता है। इसी नाले के ऊपर एलीवेटेड रोड की योजना है। इसका निर्माण शुरू होने पर इसे ग्रीन कॉरिडोर से भी जोड़ा जा सकता है।
बड़ी आबादी को होगा फायदा
एलडीए के मुख्य अभियंता इंदुशेखर सिंह ने कहा कि हैदर कैनाल एलीवेटेड रोड का निर्माण यदि हो तो इसका सबसे अधिक फायदा उन लोगों को होगा जो लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे से आवागमन करते हैं। इसके अलावा पारा, राजाजीपुरम जैसे इलाकों से भी गोमतीनगर या विधानसभा तक आना-जाना सुगम हो जाएगा।