फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   govansh ses will be imposed on beer and wine.

शराब पर विशेष शुल्क लगाकर गोवंश का संरक्षण करेगी योगी सरकार, कैबिनेट ने दी मंजूरी

Fri, 18 Jan 2019 08:28 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 18 Jan 2019 08:28 PM IST
विज्ञापन
govansh ses will be imposed on beer and wine.

उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने गोवंश संरक्षण के लिए शराब पर अलग-अलग तरह से गोवंश कल्याण सेस वसूलने की व्यवस्था को मंजूरी दे दी है। इससे 165 करोड़ रुपये का राजस्व मिलेगा। यह रकम निराश्रित व बेसहारा गोवंश के भरण-पोषण पर खर्च की जाएगी।

विज्ञापन


राज्य सरकार के प्रवक्ता श्रीकांत शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में अस्थायी गोवंश आश्रय स्थल की स्थापना व संचालन के संबंध में जिलाधिकारियों को पहले ही स्पष्ट निर्देश दे चुके हैं।
विज्ञापन


आबकारी विभाग इससे जुड़ी व्यवस्था में सहयोग के लिए स्पेशल फीस वसूलेगा। इस संबंध में व्यवस्था तय कर दी गई है। इकाइयों की बॉटलिंग क्षमता में जैसे-जैसे विस्तार होगा, स्पेशल फीस की रकम बढ़ती जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह वसूली जाएगी स्पेशल फीस

- प्रदेश में स्थापित डिस्टिलरियों में विदेशी मदिरा (इकोनॉमी श्रेणी को छोड़कर)/बीयर की बोतल भराई पर 1 से 3 रुपये प्रति बोतल तक।

- प्रदेश की इकाइयों में बनने वाली शराब/बीयर की आयात परमिट फीस के अलावा 50 पैसे से 2 रुपये प्रति बोतल तक।

- होटल व बार रेस्टोरेंट में विदेशी मदिरा के उपभोग पर 10 रुपये प्रति बोतल तथा बीयर के उपभोग पर 5 रुपये प्रति बोतल की दर से।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed