{"_id":"b9a78d1f43cac855c108c420f6374df2","slug":"gossip-on-gvt-offices","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौन बनेगा नंबर वन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौन बनेगा नंबर वन
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 30 May 2014 03:25 PM IST
विज्ञापन
लोगों को छत मुहैया कराने वाले विभाग में आजकल कुछ अलग ही माहौल है। इस विभाग में प्रमुख के अलावा दो ऐसे अधिकारी हैं जिनको एक समान पद मिला हुआ है।
विज्ञापन
ये दोनों अधिकारी सत्ता के बेहद करीबी माने जाते हैं। एक अधिकारी हाल ही पंचम तल से यहां भेजे गए हैं और दूसरे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट से जुड़े हुए हैं।
इन अधिकारी महोदय की एक कुर्सी जाने वाली है, इसलिए चाहते हैं कि छत मुहैया कराने वाले विभाग में मजबूत पकड़ बनी रहे।
विभाग में इसको लेकर खूब चर्चा है कि पहले तो साहब टाइम नहीं देते थे, मगर अब साहब का पूरा ध्यान इधर ही है। पंचम तल से आने वाले अधिकारी भी कम नहीं हैं।
उनका अपना ही महत्व है, इसलिए विभाग के अधिकतर अधिकारी-कर्मचारी उनके पास धीरे से पहुंच कर अंदर की बात बताते रहते हैं। अब यह तो समय बताएगा कि कौन बनता है नंबर वन।
विज्ञापन