{"_id":"bbe21c0313ed3a51b2e9cc5830923d21","slug":"gossip-on-gvt-offices-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाकिम की फोटो की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाकिम की फोटो की तलाश
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 31 May 2014 02:46 PM IST
विज्ञापन
पुलिस महकमे के एक आला हाकिम को किसी अखबार में छपी उनकी कुछ वर्ष पुरानी फोटो भा गई।
विज्ञापन
हाकिम की मौजूदा फोटो में उनकी उम्र हावी होने लगी है, लेकिन जो फोटो छपी है, उसमें बैरेट कैप पहने वे खासे स्मार्ट लग रहे हैं।
लिहाजा उन्होंने मातहतों पर उक्त फोटो की तलाश की जिम्मेदारी सौंप दी। अब मातहत उस जिले और अखबार के फोटोग्राफर की तलाश में जुट गए हैं जिसने उन साहब की फोटो छापी।
हाकिम की इस डिमांड पर विभाग के अधिकारी भी खूब चटखारे ले रहे हैं।
कुछ अधिकारी आपस में चर्चा करते भी सुने गए कि वे तो अपनी हर छपने वाली फोटो को संभाल कर रखेंगे, समय पर काम आएगी।