{"_id":"6441a2a6d3765b83833ac07e1579bdd1","slug":"gorakhpur-pune-special-one-get-relief-from-the-waiting","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर-पुणे स्पेशल एक से, वेटिंग से मिलेगी राहत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर-पुणे स्पेशल एक से, वेटिंग से मिलेगी राहत
निशांत/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 25 Apr 2014 03:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे ने ट्रेनों में लंबी वेटिंग को देखते हुए गोरखपुर-पुणे और दिल्ली-दरभंगा के बीच एक स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे केमुख्य जनसंपर्क अधिकारी आलोक कुमार सिंह ने बताया कि ट्रेन नंबर 05023 गोरखपुर-पुणे स्पेशल गोरखपुर से 1 एवं 8 मई को गोरखपुर से दोपहर 3:00 बजे चलेगी।
यह ट्रेन खलीलाबाद, बस्ती, मनकापुर, गोंडा, बाराबंकी होते हुए रात 8:15 बजे चारबाग स्टेशन पहुंचेगी।
यहां से कानपुर सेंट्रल, पुखरायां, उरई, झांसी ललितपुर, बीना, भोपाल, हबीबगंज, इटारसी, खंडवा, भुसावल, जलगांव, मनमाड़, कोपरगांव, अहमदनगर एवं दौंड स्टेशनों पर रुकते हुए तीसरे दिन रात 2:45 बजे पुणे पहुंचेगी।
विज्ञापन
इसी तरह ट्रेन नंबर 05024 पुणे-गोरखपुर स्पेशल पुणे से 3 एवं 10 मई को शनिवार को सुबह 10:45 बजे चलकर दूसरे दिन दोपहर 2:00 बजे लखनऊ होते हुए शाम 7:45 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
विज्ञापन
ट्रेन में साधारण श्रेणी की छह, स्लीपर की 8, थर्ड एसी की एक और सेकंड एसी की एक बोगी लगेगी। वहीं, रेल प्रशासन दिल्ली-दरभंगा-दिल्ली के बीच द्विसाप्ताहिक प्रीमियम स्पेशल ट्रेन का संचालन 2 मई से करेगा।
इस ट्रेन में स्लीपर की 12, थर्ड एसी की दो व सेकंड एसी की एक बोगी होगी। ट्रेन पैंट्री कार की बुकिंग भी होगी। इसकी बुकिंग इंटरनेट से भी की जा सकेगी।
जनसंपर्क अधिकारी आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि ट्रेन नंबर 04024 दिल्ली-दरभंगा द्विसाप्ताहिक प्रीमियम स्पेशल 2 मई से 4 जुलाई तक प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को दिल्ली से सुबह 11:20 बजे रवाना होगी।
यह ट्रेन लखनऊ से शाम 6:50 बजे होते हुए रात 2:02 बजे सीवान, सोनपुर, मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर होते हुए सुबह 7:50 बजे दरभंगा पहुंचेगी।
वापसी में ट्रेन नंबर 04023 दरभंगा-दिल्ली द्विसाप्ताहिक स्पेशल 3 मई से 5 जुलाई तक प्रत्येक बुधवार एवं शनिवार को दरभंगा से दोपहर 12:00 बजे रवाना होगी।
यह ट्रेन रात 1:20 बजे लखनऊ होते हुए सुबह 8:40 बजे दिल्ली पहुंचेगी।