फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   goons tried to rape a girl in bahraich

दबंगों ने किशोरी से किया दुष्कर्म का प्रयास, बचाने दौड़ी मां को पीटा और काट दी नाक

Thu, 01 Aug 2019 03:15 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच Published by: Amulya Rastogi Updated Thu, 01 Aug 2019 03:15 PM IST
विज्ञापन
goons tried to rape a girl in bahraich
प्रतीकात्मक तस्वीर

बहराइच में कोतवाली मुर्तिहा के एक गांव निवासी किशोरी को गांव के ही कुछ दबंग युवक मारपीट कर परेशान कर रहे थे। कई बार छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म की भी कोशिश की। पुलिस के द्वारा न सुनने पर किशोरी की मां ने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय ने केस दर्ज कर कार्रवाई करने का आदेश दिया है, लेकिन इस आदेश से गुस्साए दबंगों ने किशोरी के घर में घुसकर उत्पात मचाया और तोड़फोड़ की। सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास भी किया। छोटे भाई व मां के विरोध करने पर मारा-पीटा और मां की नाक काट दी। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक कोतवाली मुर्तिहा गांव निवासी 16 साल की किशोरी को गांव के ही चार युवक छेड़छाड़ करते हुए परेशान करते थे। किशोरी की मां ने इस मामले में कोतवाली मुर्तिहा में शिकायत की, लेकिन पुलिस ने सिर्फ मारपीट की धारा में केस दर्ज किया। पुलिस में शिकायत करने के चलते दबंगों ने किशोरी व उसकी मां को उस समय भी पीटा था।
विज्ञापन


इस पर परेशान परिवार ने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय ने पीड़िता के प्रार्थना पत्र को सुनते हुए कोतवाली मुर्तिहा पुलिस को तीन दिन पूर्व केस दर्ज कर जांच करने के निर्देश दिए थे, लेकिन अभी तक पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। न्यायालय की कार्रवाई की भनक पाकर गांव के दबंग युवकों ने रात में महिला के घर में घुसकर उत्पात मचाते हुए तोड़फोड़ की। किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का भी प्रयास किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी धमकी देते हुए फरार

किशोरी को बचाने दौड़े उसके छोटे भाई और मां को लाठियों से पीटा। इतने पर भी दबंगों का गुस्सा शांत नहीं हुआ। दबंगों ने किशोरी के मां की नाक काट दी। इसके बाद धमकी देते हुए फरार हो गए। रात में ही ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनो पक्षों की तहरीर लेकर क्रास एनसीआर दर्ज की है।

प्रभारी निरीक्षक प्रदीप मौर्या ने बताया कि रात में हुए विवाद के मामले में सुरेंद्र, अमेरिका, अनिल और रिंकू के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच की जा रही है। महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। आरोपी फरार हैं।

मई में हुआ था विवाद
प्रभारी निरीक्षक प्रदीप मौर्या ने बताया कि मई 2019 में बालिका व सुरेंद्र में मारपीट व अन्य घटनाएं हुई थीं। उस मामले में भी तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक द्वारा केस दर्ज किया गया था। लेकिन रेप व अन्य शिकायत की जानकारी उन्हें नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed