फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Goons challenged law and order near DGP resudence, five caught

सरेशाम डीजीपी आवास के पास लहराये असलहे, एसीपी ने दौड़ाकर दबोचा

Mon, 15 Mar 2021 01:43 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Mar 2021 01:43 AM IST
विज्ञापन
Goons challenged law and order near DGP resudence, five caught
डालीबाग में डीजीपी आवास के पास रविवार शाम को दो कारों में सवार युवकों ने जमकर गुंडागर्दी की। पहले तो कार सवारों ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मारकर गिर दिया।
विज्ञापन

इसके बाद पिटाई कर असलहे तान दिए। चीख पुकार सुनकर एसीपी हजरतगंज अपने आवास से बाहर निकले और दो सिपाहियों की मदद से पांच आरोपियों को पकड़ लिया।
इस दौरान आरोपियों को पकड़ने में एक सिपाही 50 मीटर तक कार के साथ दौड़ता चला गया। पुलिस के अनुसार, ज्यादातर आरोपी हसनगंज के हैं। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

डालीबाग में पुलिस के प्रदेश मुखिया, सरकार के कई मंत्रियों, जिला जज का आवास और अधिकारियों के आवास हैं। रविवार को अवकाश के चलते ज्यादातर लोग घरों में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात करीब 8.30 बजे अचानक डीजीपी आवास के पहले तिराहे के पास चीखपुकार मच गई। दो कारों में सवार युवकों ने पहले बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मारकर गिराया और पीटने के बाद असलहे तान दिए।
इस बीच एसीपी हजरतगंज राघवेंद्र मिश्रा अपने आवास के बाहरी कमरे में मुंशी संग सरकारी काम निपटा रहे थे। चीख पुकार सुनकर वह बाहर निकले।
इस बीच प्रभारी निरीक्षक हजरतगंज के हमराही वेद प्रकाश भी पहुंच गए। एसीपी, उनके मुंशी और सिपाही ने आरोपियों को दौड़ा लिया। सिपाही वेद प्रकाश कार सवार को पकड़ रहा था।
इस बीच चालक ने कार की रफ्तार बढ़ा दी। सिपाही करीब 50 मीटर तक कार के साथ दौड़ता चला गया। किसी तरह उसने अपनी जान बचाते हुए एक आरोपी को दबोच लिया।
इसके बाद सिपाही ने एक और युवक को दबोच लिया। इस बीच एसीपी हजरतगंज व उनके मुंशी ने तीन युवकों को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपियों में खदरा के फैज, शाबाज व दानिश हैं।
जबकि अन्य दो बदमाश तनवीर और आसिफ बालू अड्डे के रहने वाले बताए जा रहे हैं। एसीपी की सूचना पर पहुंचे अतिरिक्त निरीक्षक अनिल सिंह, एसएसआई अमरनाथ यादव, नरही चौकी प्रभारी भूपेंद्र सिंह और दयाशंकर सभी आरोपियों को थाने ले गए।

बालू अड्डे पर हुआ था विवाद
पूछताछ में तनवीर और आसिफ ने कुबूला कि कुछ देर पहले बालू अड्डे के पास कार के आगे उनका हेलमेट गिर गया था। इसे लेकर हाथापाई हुई। इस बीच तनवीर, आसिफ और उनके एक साथी ने कार सवारों को थप्पड़ जड़ दिए थे। इससे नाराज होकर कार सवारों ने अपने अन्य साथियों को बुलाया तो बाइक सवार तीनों युवक डीजीपी आवास की तरफ भाग निकले। जहां पीछे से कार सवारों ने टक्कर मार दी थी। एसीपी के मुताबिक, फरार आरोपियों में कार मालिक सलमान हैं। इसके अलावा बाइक सवारों का एक साथी खदरा निवासी शादाब बताया जा रहा है। इन दोनों के अलावा कार सवारों के अन्य साथियाें की तलाश में दबिश दी जा रही है। मुकदमा दर्ज कर सभी को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed