हुक्का बार में दबंगों ने युवक और उसके दोस्त को लोहे की रॉड व डंडों से जमकर पीटा, कैमरे में दबंगई कैद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ के विकासनगर स्थित यूफोरिया रेस्टोरेंट व हुक्का बार में मंगलवार देर शाम दबंगों ने मालिक संग मिलकर युवक वैभव दीक्षित व उसके दोस्त भानूप्रताप सिंह यादव की जमकर पिटाई की। इसके बाद लोहे की रॉड व डंडों से हमला किया।
घायल युवक ने देर रात थाने पहुंचकर मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने हुक्का बार के दो कर्मचारियों को दबोच लिया। जबकि मालिक सहित अन्य छह लोगों की तलाश की जा रही है। गायत्रीपुरम के निवासी वैभव दीक्षित के मुताबिक, वह दोस्त भानूप्रताप सिंह यादव के साथ मंगलवार शाम यूफोरिया रेस्टोरेंट व हुक्का बार गया था।
इस बीच अनूप वर्मा अपने कुछ दोस्तों के साथ पहुंचा और हुक्का बार के मालिक की मदद से से वैभव व भानू को जमकर पीटा। इसके बाद वैभव को लॉबी में ले जाकर लोहे की रॉड व डंडों से पीटा। किसी तरह जान बचाकर वैभव भागा। आरोप है कि दबंगों ने उसे बाहर तक दौड़ा लिया।
हमलावर 8 से 10 की संख्या में थे
शोर शराबा होने पर हमलावर भाग निकले। इसके बाद किसी तरह भानू अपनी जान बचा सका। आरोप है कि दबंगों ने पीटने के बाद दो अंगूठी और नकदी भी लूट ली।
मुकदमा दर्ज कर फुटेज की जब्त
दबंगों की गुंडई सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, वैभव की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर फुटेज जब्त कर ली गई हैं। फुटेज के आधार पर दो आरोपियों कैंटोमेंट निवासी फैज व आमिर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, रेस्टोरेंट में चोरी छिपे हुक्का बार चलाया जा रहा था। इसे सील करने की भी कार्रवाई की जाएगी।