फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Goons beat brothers and molested women in front of high court in Lucknow.

Lucknow: हाईकोर्ट के सामने दबंगों ने दो भाइयों को कार से खींचकर पीटा, महिलाओं से की छेड़छाड़

Mon, 05 Jun 2023 01:25 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 05 Jun 2023 01:25 PM IST
सार

लखनऊ में हाईकोर्ट के सामने दबंगों ने कार को ओवरटेक कर रोका और दो सगे भाइयों को गाड़ी से खींचकर पीटा। दबंगों ने महिलाओं से भी छेड़छाड़ की।

विज्ञापन
Goons beat brothers and molested women in front of high court in Lucknow.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विभूतिखंड स्थित हाईकोर्ट के सामने शनिवार रात नशे में धुत कार सवार दबंगों ने ओवरटेक कर गाड़ी रुकवाई। गाड़ी से खींचकर युवक व उसके भाई की पिटाई कर दी। बीच बचाव करने पर महिलाओं से छेड़छाड़ की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में ले लिया। पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपियों को शांतिभंग में जेल भेज दिया।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, आलमबाग के नटखेड़ा रोड निवासी पीड़ित के मुताबिक, शुक्रवार रात देर रात कार से परिवार को लेकर जा रहे थे। रात करीब 11:30 बजे वह हाईकोर्ट के पास पहुंचे ही थे कि तभी कार सवार कुछ लोगों ने ओवरटेक उनकी कार के आगे अपनी गाड़ी लगा दी। थोड़ी देर में करीब 12 लोगों ने उनकी कार को घेर लिया। उन्हें व उनके भाई को घसीटकर नीचे उतारा और पिटाई कर दी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - शिविर के जरिए मिशन 2024 फतह की तैयारी, धार्मिक स्थलों के जरिए नर्म हिंदुत्व का देंगे संदेश
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - पूजा स्थल कानून खत्म होने से फैलेगी अराजकता, मुस्लिम बोर्ड ने कहा- सरकार सख्ती से लागू करे इसे


उनकी पत्नी और देवरानी के साथ दबंगों ने छेड़छाड़ की। इंस्पेक्टर राम सिंह के मुताबिक, पीड़ित की तहरीर पर 10 से 12 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। तीन आरोपियों को शांति भंग में जेल भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed