{"_id":"66a8701abdc9a9d8b3064774","slug":"goons-beat-a-businessman-case-filed-in-aliganj-lucknow-2024-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमानवीय : दबंगों ने व्यापारी को लात-घूंसों से पीटा, असलहा सटाकर चटवाया थूक, 30 हजार रंगदारी मांगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमानवीय : दबंगों ने व्यापारी को लात-घूंसों से पीटा, असलहा सटाकर चटवाया थूक, 30 हजार रंगदारी मांगी
Tue, 30 Jul 2024 10:16 AM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 30 Jul 2024 10:16 AM IST
सार
कार की मरम्मत करने से मना करने पर दबंगों ने वारदात को अंजाम दिया। मामले में अलीगंज थाने में छह नामजद और छह अज्ञात पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कार की मरम्मत करने से मना करने पर दबंगों ने एक व्यापारी को कमरे में बंद कर लात-घूंसों से पीटा। सिर पर असलहा सटाकर व्यापारी से अपना थूक भी चटवाया। साथ ही 30 हजार रुपये प्रति माह रंगदारी मांगी। अलीगंज पुलिस ने छह नामजद व छह अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
जानकीपुरम सेक्टर सी निवासी व्यापारी की अलीगंज के सेक्टर एच पुरनिया पर कार एसेसरीज व रिपेयरिंग की दुकान है। उनके मुताबिक शनिवार दोपहर 12 बजे उन्हें पुराने ग्राहक सौरभ सिंह ने अपने घर पर कार की मरम्मत के लिए बुलाया। साधन न होने पर उन्होंने जाने से मना कर दिया था।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - पूर्व BJP सांसद बृजभूषण बोले- अब मुझे मौका नहीं देगी भाजपा; डिप्टी सीएम बनने के सवाल पर दिया ये जवाब
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - दिल्ली की घटना के बाद यूपी सरकार ने लिया फैसला, अवैध तरीके से बने बेसमेंट के खिलाफ होगी कार्रवाई
कुछ देर बाद एक बाइक से लोकेश व अकील दुकान पर पहुंचे और व्यापारी उनके साथ सौरभ के घर चले गए। आरोप है कि घर के अंदर दाखिल होते ही लोकेश, अकील, निलेश, दीपक, अंकित व छह अज्ञात लोगों ने उन्हें लात-घूंसों से पीटना शुरू कर दिया।
पिटाई के दौरान हुआ बेहोश
पिटाई के कारण वह बेहोश हो गए। इसके कुछ देर बाद काली कार से सौरभ व एक अज्ञात युवक आया और दोबारा उनको पीटने लगे। इतना ही नहीं, सौरभ ने उनके सिर पर असलहा सटा दिया और जमीन पर थूका। फिर आरोपी ने उनके बाल पकड़े और थूक चटवाया।
प्रतिमाह 30 हजार मांगी रंगदारी
पीड़ित के मुताबिक आरोपियों ने उनसे दुकान चलाने के बदले प्रतिमाह 30 हजार रुपये रंगदारी मांगी। रुपये न देने पर उनकी हत्या करने और झूठे मामले में जेल भेजने की धमकी दी। पीड़ित ने जब विरोध किया तो सौरभ ने उनके मुंह पर लात मार दी। इससे उनकी आंखों में गंभीर चोट आई। इंस्पेक्टर अलीगंज विनोद कुमार तिवारी का कहना है कि मामले की तफ्तीश की जा रही है।