फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Goods worth one lakh looted from a shop and two houses

Lucknow News: एक दुकान व दो घरों से एक लाख का सामान उड़ाया

Thu, 05 Oct 2023 05:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 05 Oct 2023 05:18 PM IST
विज्ञापन
Goods worth one lakh looted from a shop and two houses
हरचंदपुर (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में बुधवार की रात चोरों ने एक दुकान और दो घरों से नकदी समेत एक लाख का सामान पार कर दिया। घटना की जानकारी से लोगों में पुलिस के प्रति आक्रोश व्याप्त हो गया। नए थानेदार की तैनाती के बाद से पुलिसिंग व्यवस्था फेल हो गई है। इससे क्षेत्र में चोर सक्रिय हो गए हैं।हरचंदपुर थाना क्षेत्र के लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे प्यारेपुर गांव के नजदीक नितिन सिंह की चाय की दुकान पर चोरों ने धावा बोला। चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर गैस सिलिंडर के अलावा अन्य सामान चुरा ले गए। पड़ोस के दिनेश कुमार गुप्ता के घर से दो मोबाइल सेट, 25000 हजार रुपये समेत अन्य सामान पार कर दिया। इसके बाद चोरों ने आलमगीर के घर से धान की चार बोरी तथा एक हजार रुपये चुरा ले गए। तीनों जगहों पर एक लाख की चोरी हुई। थानेदार प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि केस दर्ज करके चोरी की घटनाओं का खुलासा किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed