{"_id":"6ac16c5a2cc62a335f0b85b4","slug":"goods-worth-1250-lakh-stolen-from-two-houses-lucknow-news-c-13-lko1096-1949677-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: दो घरों से 12.50 लाख रुपये का माल चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: दो घरों से 12.50 लाख रुपये का माल चोरी
Sun, 04 Oct 2026 02:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 04 Oct 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
चोरी की घटना के बाद कमरे में अस्त-व्यस्त सामान।
बख्शी का तालाब। इटौंजा के भरतपुर बरगदी गांव निवासी होमगार्ड जर्रार अली के घर से शनिवार तड़के चोर 35 हजार रुपये और करीब ढाई लाख रुपये के जेवर चोरी कर ले गए। जर्रार के मुताबिक, वह रात में ड्यूटी पर थे। घर में पत्नी अफसर जहां और बेटी महजबी थीं। सुबह करीब चार बजे महजबी की आंख खुली तो कमरे का दरवाजा खुला मिला। उसने मां को जगाया। जांच करने पर पता चला कि कमरे में रखे पर्स से 35 हजार रुपये और सोने-चांदी के जेवर गायब थे। इंस्पेक्टर सोबरन सिंह ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है।
उधर, कठवारा के चनवातारा मजरे में शुक्रवार रात चोरों ने दिव्यांग किसान रमेश के घर से करीब 10 लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। सुबह उठने पर परिवार को घटना की जानकारी हुई। इंस्पेक्टर संजय सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।