फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Goods train derailed in Gonda.

गोंडा: जंगली सांड़ों के टकराने से मालगाड़ी का डिब्बा ट्रैक से उतरा, साढ़े पांच घंटे बाधित रहा ट्रैक

Sun, 19 Jul 2020 05:12 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 19 Jul 2020 05:12 PM IST
विज्ञापन
Goods train derailed in Gonda.
दुर्घटनास्थल का एक दृश्य। - फोटो : amar ujala

जंगली सांड़ों के टकराने से रविवार की भोर में मालगाड़ी का एक डिब्बा ट्रैक से उतर गया। इस कारण गोरखपुर-गोंडा के बीच ट्रेनों का आवागमन साढ़े पांच घंटा बाधित रहा। करीब 10:15 बजे टूटे हुए ट्रैक को ठीक किया जा सका और ट्रेनों का संचालन बहाल हो सका। इस घटना की जांच का आदेश मंडल रेल प्रबंधक ने दिया है।

विज्ञापन


गोरखपुर-गोंडा रेल खंड पर बरुआचक रेलवे स्टेशन से रविवार की सुबह 4.33 बजे अप बीसीएन मालगाड़ी ट्रेन जो कि समस्तीपुर से चलकर अंबाला की ओर जा रही थी। जब यह मालगाड़ी रविवार की भोर 4:33 बजे बरूवाचक रेलवे स्टेशन से गोंडा के लिए रन थ्रू निकल रही थी। तभी जंगली सांड़ों का झुंड ट्रैक पर आ गया।
विज्ञापन


सांड़ों के टकराने से मालगाड़ी के नौवां डिब्बा ट्रैक से उतर गया। जिस कारण से गोरखपुर-गोंडा के बीच ट्रेनों का आवागमन साढे़ पांच घंटे तक बाधित रहा। इसकी सूचना मिलते ही गोंडा से दुर्घटना सहायता यान ट्रेन तत्काल मौके के लिए रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस रिलीफ ट्रेन के पहुंचते ही इसमें मौजूद कर्मचारियों द्वारा युद्ध स्तर से कार्य किए जाने के बाद रविवार की सुबह 10:15 पर उतरे हुए डिब्बे को ट्रैक पर लाया जा सका व ट्रैक को ठीक किया जा सका है। जबकि डाउन ट्रैक चालू रहा। गनीमत यह रही कि मालगाड़ी के सभी डिब्बे खाली थे। उधर डिवीजन के जनसंपर्क अधिकारी महेश गुप्ता ने बताया कि मंडल रेल प्रबंधक ने जांच के आदेश दिये हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed