फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   good news for up basic education teachers

शिक्षकों को मनचाहे स्कूल में मिलेगी नौकरी

Tue, 01 Sep 2015 03:06 PM IST
Updated Tue, 01 Sep 2015 03:06 PM IST
विज्ञापन
 good news for up basic education  teachers

बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित परिषदीय विद्यालयों के अध्यापकों का इंतजार खत्म हो गया। अब उन्हें जिले के भीतर ही नियुक्ति मिल सकेगी। शासन की ओर से परिषदीय विद्यालयों के लिए शिक्षकों के स्थानांतरण की नीति जारी होते ही सचिव बेसिक शिक्षा परिषद ने तिथियों की घोषणा कर दी है।

विज्ञापन


सचिव बेसिक शिक्षा परिषद ने जिलों के बेसिक शिक्षाधिकारियों को ट्रांसफर की प्रक्रिया 19 सितंबर तक पूरी करने का निर्देश जारी कर दिया है।

सचिव बेसिक शिक्षा एचएल गुप्ता की ओर से 31 अगस्त को बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत अध्यापकों के जिले के भीतर स्थानांतरण-समायोजन का आदेश जारी किया गया।
विज्ञापन


स्थानांतरण का आदेश जारी होते ही सचिव बेसिक शिक्षा परिषद संजय सिन्हा ने जिले के भीतर स्थानांतरण की तिथियों की घोषणा करते हुए इसके लिए जिम्मेदारी तय कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शासन ने कुछ दिन पहले ही यह घोषणा की थी कि जल्द ही शिक्षकों को उनकी मनचाही जगह पर पोस्टिंग मिलेगी।

ऐसा करने के पीछे मकसद यह था कि सभी शिक्षक अपनी ऊर्जा घर से दूर आने-जाने या बाहर रहने में खर्च न करें। वह अपने घर पर ही रहें और बच्चों को मन लगाकर पढ़ाने के साथ-साथ स्कूल को पूरा समय दें।

10 सितंबर तक करें आवेदन

 good news for up basic education  teachers

शिक्षक किस स्कूल में नौकरी करना चाहता है यह उसी पर छोड़ दिया गया है। उन्हें बकायदा अप्लाई करके अपनी पहली तीन च्वाइस बतानी होंगी।

सचिव बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से जारी आदेश में पांच सितंबर को प्रदेश के सभी जिलों में स्थानांतरण के लिए रिक्तियों की सूची एनआईसी की वेबसाइट पर जारी कर दी जाएगी।

एनआईसी की वेबसाइट पर रिक्तियों की सूची जारी होने के बाद ट्रांसफर चाहने वाले शिक्षक 10 सितंबर तक तीन-तीन स्कूलों के विकल्प के साथ अपने आवेदन संबंधित खंड शिक्षाधिकारी को देंगे।

12 सितंबर को खंड शिक्षाधिकारी सूची को मंजूरी देने के बाद बीएसए को सौंप देंगे। बीएसए की ओर से जनपद स्तर पर गठित कमेटी की मंजूरी के बाद 19 सितंबर को ट्रांसफर लिस्ट जारी कर दी जाएगी।

जिले स्तर की कमेटी में मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) अध्यक्ष, बेसिक शिक्षाधिकारी सचिव, जिला विद्यालय निरीक्षक सदस्य एवं डायट के प्राचार्य सदस्य होंगे। शासन की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि विद्यालय बंद होने, एकल होने की स्थिति में स्थानांतरण पर विचार नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed