फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Good news for teachers: Teachers of council schools of UP will have group insurance

शिक्षकों के लिए खुशखबरी: यूपी के परिषदीय स्कूल के अध्यापकों का होगा ग्रुप इंश्योरेंस, जानिए क्या होंगी शर्तें

Mon, 16 Oct 2023 07:39 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 16 Oct 2023 07:39 PM IST
सार

बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव प्रताप सिंह बघेल की ओर से शासन को भेजे प्रस्ताव में गया है कि पहले के ग्रुप इंश्योरेंस के तहत सिर्फ मृत्यु जोखिम का प्रावधान है, बचत का नहीं।

विज्ञापन
Good news for teachers: Teachers of council schools of UP will have group insurance
सामूहिम बीमा शिक्षक संगठनों की प्रमुख मांग रही है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेसिक शिक्षा विभाग ने परिषदीय विद्यालयों में तैनात शिक्षकों के भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) से ग्रुप इंश्योरेंस कराने के लिए नया प्रस्ताव भेजा है। क्योंकि एक अप्रैल 2014 के बाद तैनात शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को सामूहिक बीमा का लाभ नहीं मिल रहा है।

विज्ञापन


बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव प्रताप सिंह बघेल की ओर से शासन को भेजे प्रस्ताव में गया है कि पहले के ग्रुप इंश्योरेंस के तहत सिर्फ मृत्यु जोखिम का प्रावधान है, बचत का नहीं। शिक्षकों के वेतन से हर माह या सालाना प्रीमियम की कटौती की जाएगी।
विज्ञापन


 यदि सेवानिवृत्त तक शिक्षक जीवित रहता है तो कुल कटौती की गई प्रीमियम की राशि वापस नहीं होगी और यदि उसकी असमायिक मृत्यु होती है तो उसे मृत्यु दावा का भुगतान होगा। उन्होंने बताया है कि नए नियमों के अनुसार केवल ग्रुप टर्म इंश्योरेंस की सुविधा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें केवल असामयिक मृत्यु पर ही दावा मिलेगा और मेच्योर हुई राशि या ब्याज का प्रावधान नहीं है। सचिव ने इस पर शासन से अनुमति मांगी है। वहीं शिक्षक नेताओं ने इस पर असंतोष जताया है। उन्होंने कहा कि इससे शिक्षकों को ज्यादा लाभ नहीं होगा। वहीं 2014 के बाद से काटी गई बीमा की राशि भी अभी तक विभाग ने नहीं वापस की है।

सामूहिक बीमा की मांग लंबे समय से बेसिक शिक्षकों के द्वारा की जा रही है। संगठन समय-समय यह मुद्दा उठाते रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed