{"_id":"5ccffba6f3e1c2537d05ab15de71838e","slug":"good-news-for-state-warehousing-corporation-employees","type":"story","status":"publish","title_hn":"इन्हें मिलेगा इलाज के लिए एडवांस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इन्हें मिलेगा इलाज के लिए एडवांस
अखिलेश वाजपेयी/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 11 Jul 2014 11:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य भंडारण निगम अपने कर्मचारियों को इलाज के लिए एडवांस देगा। कर्मचारियों को चिकित्सा प्रतिपूर्ति की सुविधा भी निगम ने दी है। वहीं, निगम के वाहन चालक भी सरकारी ड्राइवरों की तरह वेतन व भत्ते की सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन
ये फैसले बृहस्पतिवार को यहां निगम के संचालक मंडल की बैठक में किए गए। बैठक की अध्यक्षता सहकारिता मंत्री व निगम के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने की।
बैठक में फैसला किया गया कि निगम लाभ में है। इसलिए निगम के कर्मचारियों को भी इस लाभ में हिस्सेदारी दी जाए। इस पर 83.06 लाख रुपये का व्ययभार निगम पर आएगा।
विज्ञापन
उधर, राज्य भंडारण निगम कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को यहां निगम मुख्यालय पर अनुरोध दिवस मनाया। कर्मचारियों ने निगम के प्रबंधकों से राज्य कर्मचारियों की भांति छठे वेतन का लाभ देने की मांग की।
विज्ञापन
साथ ही सेवानिवृत्त आयु सीमा को 58 वर्ष से बढ़ाकर 60 वर्ष करने का आग्रह किया। कर्मचारी नेताओं ने निगम प्रबंधन से कर्मचारियों के पीएफ की कटौती बढ़ाने की मांग की।
अनुरोध दिवस को यूपीएसडब्ल्यूसी एम्पलॉइज यूनियन के अध्यक्ष सुनील सिंह, महामंत्री वीपी यादव समेत कई कर्मचारी नेताओं ने संबोधित किया।