{"_id":"56e65e484f1c1bd14a8b45e1","slug":"good-news-for-female-train-passengers","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन में डर लगने पर महिलाएं बदल सकेंगी सीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन में डर लगने पर महिलाएं बदल सकेंगी सीट
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 14 Mar 2016 12:27 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन में असहज हो जाने पर बदल सकेंगे डिब्बा
- फोटो : Demo
ट्रेन में सफर करने वाली महिलाओं के लिए रेलवे ने खास व्यवस्था की है। महिला यात्री अब किसी भी असहज स्थिति पर सीट बदल सकती हैं। इसके लिए वरिष्ठ महिला अफसर उनकी मदद करेगी।
विज्ञापन
सफर के दौरान कई बार अकेली महिलाओं को पुरुषों के बीच सीट मिल जाती है। ऐसे में वह खुद को असहज महसूस करती हैं और सीट बदलना चाहती हैं। इस स्थिति में रेलवे अधिकारी उनकी मदद करेंगे। महिला यात्री को मोबाइल नंबर 08003160980 डायल कर नाम, पता और समस्या बतानी होगी।
विज्ञापन
अफसर उनकी शिकायत को रजिस्टर्ड करेंगे और संबंधित विभाग को भेज देंगे। महिला अफसर शिकायतकर्ता महिला से संपर्क करेंगी और दूसरी जगह सीट की व्यवस्था टीटीई से कह कर कराएंगी।
विज्ञापन
बता दें कि रेलवे ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए पहले ही हेल्पलाइन नंबर 182 जारी कर रखा है। इस नंबर को डायल कर भी महिलाएं मदद मांग सकती हैं।
उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ विजय कुमार ने बताया रेल मंत्रालय ने अकेले सफर करने वाली महिला यात्रियों को ट्रेन में सीट बदलने का विकल्प दिया है। इससे महिला यात्रियों की परेशानी कम होगी।