फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Good news: Ayodhya Dham railway station will be inaugurated in December, operation of the station will start from February

खुशखबरी : दिसंबर में होगा अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन का उद्घाटन, फरवरी से स्टेशन का शुरू हो जाएगा संचालन

Thu, 09 Jun 2022 08:59 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज़ एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज़ एजेंसी, अयोध्या Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 09 Jun 2022 08:59 PM IST
सार

अयोध्या से बाराबंकी और अयोध्या से जौनपुर की रेलवे लाइन का दोहरीकरण कार्य चल रहा है। दोहरीकरण कार्य का भी निरीक्षण किया गया है। कहा कि रेलवे स्टेशन का काम तय समय सीमा के अंदर पूरा हो जाएगा। प्रथम चरण का काम  लगभग पूरा होने वाला है।

विज्ञापन
Good news: Ayodhya Dham railway station will be inaugurated in December, operation of the station will start from February
अयोध्या रेलवे स्टेशन (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : social media

विस्तार

महाप्रबंधक नार्दन रेलवे आशुतोष गंगवाल ने गुरूवार को अयोध्या रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। निरीक्षण के बाद आयोजित पत्रकार वार्ता में महाप्रबंधक ने बताया कि रेलवे स्टेशन का निर्माण कार्य जोरों पर चल रहा है। पहले फेज का काम दिसंबर तक पूरा हो जाएगा। बताया कि रेलवे स्टेशन का उद्घाटन दिसंबर 2022 में हो सकता है। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद फरवरी से स्टेशन का संचालन भी शुरू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


उन्होंने बताया अयोध्या से बाराबंकी और अयोध्या से जौनपुर की रेलवे लाइन का दोहरीकरण कार्य चल रहा है। दोहरीकरण कार्य का भी निरीक्षण किया गया है। कहा कि रेलवे स्टेशन का काम तय समय सीमा के अंदर पूरा हो जाएगा। प्रथम चरण का काम  लगभग पूरा होने वाला है। बताया कि रेलवे स्टेशन के पहुंच मार्ग के लिए जमीन की आवश्यकता है। पहुंच मार्ग बनने से आवागमन सुचारू होगा। कहा कि यात्री सुविधाओं को ध्यान में रखकर रेलवे स्टेशन का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। ट्रेनों का संचालन बढ़ने पर मेंटनेंस की जरूरत होगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि उन्होंने बुधवार को सीएम योगी आदित्यनाथ से भी मुलाकात की है और उन्हें रेलवे स्टेशन के निर्माण कार्य की प्रगति से भी अवगत कराया है। महाप्रबंधक ने कैंट रेलवे स्टेशन का भी निरीक्षण किया है। एक सवाल के जवाब में बताया कि दोहरीकरण कार्य पूरा होने के बाद मनकापुर, बनारस इंटरसिटी का संचालन फिर से शुरू किया जाएगा। इस दौरान सांसद लल्लू सिंह सहित रेलवे के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed