फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Good news: 25 lakh smartphones and tablets will be distributed to the youth of UP

खुशखबरी: यूपी के युवाओं को बांटे जाएंगे 25 लाख स्मार्टफोन और टैबलेट, 949 करोड़ रुपयों से होगी खरीद

Thu, 02 Nov 2023 06:34 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 02 Nov 2023 06:34 AM IST
सार

कंपनियों को कांट्रैक्ट मिलने के एक महीने में 15 फीसदी यानी 3,75,000 स्मार्टफोन की आपूर्ति का जिम्मा दिया गया था। इसके लिए 371 करोड़ रुपये जारी किए गए थे।

विज्ञापन
Good news: 25 lakh smartphones and tablets will be distributed to the youth of UP
सरकार पहले भी लैपटॉप और स्मार्टफोन बांट चुकी है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत 25 लाख स्मार्टफोन और टैबलेट बांटे जाने हैं। इसे लेकर प्रदेश सरकार बेहद गंभीर है। समय से एक-एक पीस की आपूर्ति के लिए चार कंपनियों की सप्लाई का समय तय किया गया है। अगले एक महीने में 9.5 लाख स्मार्टफोन सप्लाई करने के लिए 949 करोड़ रुपये दिए गए हैं।

विज्ञापन


सरकार स्मार्टफोन व टैबलेट की खरीद प्रक्रिया पर पैनी निगाह रख रही है। जेम पोर्टल के बाद भी अलग से बात कर कीमतें कम कराई गई हैं। स्मार्टफोन की खरीद के लिए जेम पोर्टल से चार कंपनियों को चुना गया। विजन डिस्ट्रीब्यूशन, सेलकॉन इम्पैक्स और एनएफ इंफ्राटेक सर्विसेज सैमसंग स्मार्टफोन की सप्लाई करेंगी। एक स्मार्टफोन की कीमत 9,972 रुपये है। इन कंपनियों को क्रमश: 7,84,314 लाख, 6,86,275 लाख और 5,88,235 लाख स्मार्टफोन की सप्लाई करनी है। जबकि इंस्टेंट प्रोक्योरमेंट सर्विसेज प्रा. लि. लावा ब्रांड के 4,41,176 लाख फोन सप्लाई करेगी। इस तरह चारों कंपनियों को 25 लाख स्मार्टफोन सप्लाई देने का टेंडर जारी किया गया हैै।
विज्ञापन


इन कंपनियों को कांट्रैक्ट मिलने के एक महीने में 15 फीसदी यानी 3,75,000 स्मार्टफोन की आपूर्ति का जिम्मा दिया गया था। इसके लिए 371 करोड़ रुपये जारी किए गए थे। नोडल एजेंसी यूपीडेस्को ने इस धनराशि का इस्तेमाल कर लिया है। चारों कंपनियों ने 6 अक्तूबर तक 3.90 लाख स्मार्टफोन की आपूर्ति कर दी। इसके एवज में करीब 374 करोड़ का भुगतान किया गया। हालांकि लगभग तीन करोड़ रुपये का भुगतान लंबित है। अब अगले एक महीने में चारों कंपनियों को 9.5 लाख स्मार्टफोन सप्लाई करने हैं। इस पर करीब 918 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, यूपीडेस्को ने इस काम में प्रशासकीय खर्च के रूप में 7.5 करोड़ रुपये की मांग की है। इसके अतिरिक्त 6 से 16 अक्तूबर के बीच सप्लाई किए गए फोन का करीब 23.35 करोड़ रुपये बकाया है। विद्यार्थियों को जल्द से जल्द स्मार्टफोन मिले, शासन ने इस कार्य को प्राथमिकता पर रखते हुए 949 करोड़ रुपये की स्वीकृति दे दी है।


उधर, टैबलेट खरीद की प्रक्रिया भी तेज हो गई है। अरबों रुपये की खरीद में पैनी निगाह का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि टैबलेट खरीद में दो कंपनियों ने एक ही रेट की बिड डाल दी थी। बिल्कुल एक ही कीमत की बिड डालने पर आशंकाओं को देखते हुए और पारदर्शिता बरतने के लिए दोबारा बिड मांगी गई और पूरी प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed