फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   good food for bus traveller too

बस यात्रियों को भी मिलेगा अच्छा, साफ खाना

Wed, 25 Jun 2014 08:31 AM IST
नरेश शर्मा/अमर उजाला, लखनऊ
नरेश शर्मा/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 25 Jun 2014 08:31 AM IST
विज्ञापन
good food for bus traveller too

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम 100 यात्री प्लाजा खोलेगा। जहां यात्रियों को वाजिब कीमत में गुणवत्तापूर्ण खाना व नाश्ता मिल सकेगा।

विज्ञापन


यात्री प्लाजा पर ही निगम की बसें रुकेंगी। निगम के प्रबंध निदेशक मुकेश कुमार मेश्राम ने बताया कि अस्तित्व में आने के बाद निगम की बसें सिर्फ इन्हीं अधिकृत यात्री प्लाजा पर रुकेंगी।
विज्ञापन


यात्री प्लाजा क्षेत्रीय मुख्यालय (क्षेत्रीय प्रबंधक दफ्तर) से लगभग 80 किमी की दूरी पर बनेंगे। यहां के खानपान का मानक और रेट निगम तय करेगा। निगम के तय मानकों के आधार पर कोई भी यात्री प्लाजा का निर्माण कराकर पांच साल का अनुबंध कर सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

15 लाख लोग हर रोज करते हैं सफर

good food for bus traveller too

यात्री प्लाजा खोलने के लिए जो आवेदक पहले आएगा वही पाएगा। यात्री प्लाजा पर अनुबंध करने का अंतिम फैसला क्षेत्रीय समिति का होगा।

किसी दशा में एक जगह यात्री प्लाजा के दो आवेदक आने पर जो पहले आवेदन करेगा उसको मौका दिया जाएगा।

इस संबंध में क्षेत्रीय प्रबंधकों को सर्कुलर भेज करके ज्यादा यात्री वाले रूटों का सर्वे कराने का आदेश दिया गया है।

परिवहन निगम की बसों में रोजाना 15 लाख यात्री सफर करते हैं। अभी तक ड्राइवर व कंडक्टर अपनी सहूलियत व सेटिंग के हिसाब से ढाबों पर बस खड़ी करते हैं। ऐसे में खान-पान की क्वालिटी चाहे सही न हो यात्रियों को मजबूरी में वहीं भोजन करना पड़ता है।

बस ड्राइवर व कंडक्टर को फ्री भोजन

good food for bus traveller too

यात्री प्लाजा की व्यवस्था होने से सवारियों को मनमानी का शिकार नहीं होना पड़ेगा। इन यात्री प्लाजा पर शाकाहारी भोजन की व्यवस्था होगी।

बस के ड्राइवर एवं कंडक्टर को यहां मुफ्त में भोजन दिए जाने की योजना है।

हालांकि इसके लिये केवल वही ड्राइवर एवं कंडक्टर हकदार होंगे जो कम से कम 200 किमी तक के रूट पर बस संचालन करने जाएंगे।

ये हैं नियम-कानून और मेन्यू

good food for bus traveller too

- यात्री प्लाजा पर लंबी दूरी की 25 मिनट और कम दूरी बस 10 मिनट रुकेगी
- संचालक को सुझाव एवं शिकायत पुस्तिका का रखना अनिवार्य होगा
- क्षेत्रीय प्रबंधक महीने में और सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक 15 दिन में करेंगे निरीक्षण

मेन्यू--आइटम--कीमत
भोजन थाली--4 रोटी, सब्जी, दाल, चावल--40 रुपये
सब्जी-पूड़ी--5 पूड़ी, सब्जी, अचार, सलाद--25 रुपये
नाश्ता--सैंडविच, चाय, पैटीज, बिस्कुट--30 रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed