{"_id":"62a202030106c87ae9601188","slug":"gonda-video-made-after-raping-a-woman-making-video-viral-and-threatening-to-kill-her-named-report-filed","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोंडा : महिला से दुष्कर्म कर बनाया वीडियो, वीडियो वायरल करने व जान से मारने की दी धमकी, नामजद रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा : महिला से दुष्कर्म कर बनाया वीडियो, वीडियो वायरल करने व जान से मारने की दी धमकी, नामजद रिपोर्ट दर्ज
Thu, 09 Jun 2022 07:51 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
संवाद न्यूज़ एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज़ एजेंसी, गोंडा
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 09 Jun 2022 07:51 PM IST
सार
तहरीर में बताया गया है कि विकास चौबे उसके मोबाइल पर कॉल करके आपत्तिजनक बात करता था, जिसका वह विरोध करती रही। दुष्कर्म करने, विरोध पर पीटने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोंडा में वजीरगंज थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ दुष्कर्म करके आरोपी ने वीडियो बना लिया और उसे वायरल करने की धमकी दी। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। वजीरगंज क्षेत्र की एक महिला ने गांव के ही विकास चौबे पर दुष्कर्म करने, विरोध पर पीटने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें कहा कि विकास चौबे उसके मोबाइल पर कॉल करके आपत्तिजनक बात करता था, जिसका वह विरोध करती रही।
विज्ञापन
29 अप्रैल को वह खेत जा रही थी तभी विकास चौबे ने उसे झाड़ियों में खींच लिया और दुष्कर्म किया। पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने उसका वीडियो भी बना लिया तथा किसी से बताने पर वीडियो वायरल करने के साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। थानाध्यक्ष चंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर विकास चौबे के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
युवती से सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास
धानेपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती के पिता ने थाने में तहरीर देकर कहा कि उसकी बेटी गुरुवार सुबह खेत गई थी। जहां गांव के दो लोग पहले से मौजूद थे और उसे खेत में खींच ले गये। पीड़िता ने शोर मचाया तो ग्रामीण दौड़ पड़े। इस पर आरोपी धमकी देते हुए भाग गये। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन