फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Gonda: Two died in an accident in Gonda Ayodhya Rajmarg.

Gonda: बाइकों की आमने सामने भिड़ंत में दो युवकों की मौत, दो अन्य गंभीर घायल

Fri, 12 Jul 2024 01:50 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, वजीरगंज/ नवाबगंज (गोंडा)
संवाद न्यूज एजेंसी, वजीरगंज/ नवाबगंज (गोंडा) Published by: ishwar ashish Updated Fri, 12 Jul 2024 01:50 PM IST
सार

गोंडा-अयोध्या राजमार्ग पर चंदापुर गांव के पास देर रात हुए हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए। उनकी हालत गंभीर है।

विज्ञापन
Gonda: Two died in an accident in Gonda Ayodhya Rajmarg.
मृतक फूलचंद व सूरज। - फोटो : amar ujala

विस्तार

गोंडा-अयोध्या राजमार्ग पर चंदापुर के पास बृहस्पतिवार की रात बरात जाते समय बाइकों की आमने सामने भिड़ंत में दो युवकों की मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों को सीएचसी वजीरगंज ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जहां दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है।

विज्ञापन


नवाबगंज थाना क्षेत्र के नगवा गड़रियन पुरवा निवासी फूलचंद  पत्नी रेनी देवी के भतीजे अकबरपुर-मिश्रौली निवासी सूरज के साथ बृहस्पतिवार की रात बाइक से परसापुर गांव से पत्नी के मामा के बेटे की शादी में वजीरगंज बरात जा रहे थे। दोनों की बाइक गोंडा-अयोध्या हाइवे पर चंदापुर गांव के पास सामने से आ रही बाइक से भिड़ गई। भिड़ंत में फूलचंद (25) व सूरज (19) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरी बाइक पर सवार वजीरगंज थाना क्षेत्र के चंदापुर हजारी पुरवा निवासी भगवानदास भारती (55) और इसी गांव के उनके साथी राजकुमार भारती (18) गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया। जहां से दोनों को गंभीर हालत में गोंडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जहां दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है। थानाध्यक्ष वजीरगंज अभय सिंह ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अभी तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर रिपाेर्ट दर्ज कराई जाएगी। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - बाढ़ प्रभावित गांव में नाव पर सवार होकर दुल्हन लेने निकला दूल्हा, बराती भी नाव से पहुंचे, वीडियो वायरल हुआ
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - प्राइमरी स्कूलों में डिजिटल अटेंडेंस: अब सीएम योगी ने दिया दखल, मुख्य सचिव से पूछा- आखिर दिक्कत क्या आ रही है?


दोनों घरों में मचा कोहराम
रिश्तेदार दो युवकों की सड़क हादसे में मौत की खबर उनके घर पहुंची तो परिवार में कोहराम मच गया। फूलचंद के बड़े भाई लालचंद ने बताया कि फूलचंद तीन भाइयों में दूसरे नंबर थे। माता-पिता की अरसा पहले मौत हो चुकी है। फूलचंद की दो साल पहले शादी हुई थी। उसके नौ माह की एक बेटी है। फूलचंद मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। पत्नी अपने ननिहाल परसापुर में थी। हादसे में पति की मौत की सूचना मिलने पर शुक्रवार की सुबह ससुराल पहुंची। पति की मौत से उसका रो-रोकर हाल-बेहाल है। सूरज तीन भाइयों में दूसरे नंबर था। उसके तीन साल की एक बेटी है। सूरज की पत्नी भी पति की मौत से बेसुध हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed