{"_id":"6690e746bcf9b60b8b05f244","slug":"gonda-two-died-in-an-accident-in-gonda-ayodhya-rajmarg-2024-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda: बाइकों की आमने सामने भिड़ंत में दो युवकों की मौत, दो अन्य गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda: बाइकों की आमने सामने भिड़ंत में दो युवकों की मौत, दो अन्य गंभीर घायल
Fri, 12 Jul 2024 01:50 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, वजीरगंज/ नवाबगंज (गोंडा)
संवाद न्यूज एजेंसी, वजीरगंज/ नवाबगंज (गोंडा)
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 12 Jul 2024 01:50 PM IST
सार
गोंडा-अयोध्या राजमार्ग पर चंदापुर गांव के पास देर रात हुए हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए। उनकी हालत गंभीर है।
विज्ञापन
मृतक फूलचंद व सूरज।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोंडा-अयोध्या राजमार्ग पर चंदापुर के पास बृहस्पतिवार की रात बरात जाते समय बाइकों की आमने सामने भिड़ंत में दो युवकों की मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों को सीएचसी वजीरगंज ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जहां दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
नवाबगंज थाना क्षेत्र के नगवा गड़रियन पुरवा निवासी फूलचंद पत्नी रेनी देवी के भतीजे अकबरपुर-मिश्रौली निवासी सूरज के साथ बृहस्पतिवार की रात बाइक से परसापुर गांव से पत्नी के मामा के बेटे की शादी में वजीरगंज बरात जा रहे थे। दोनों की बाइक गोंडा-अयोध्या हाइवे पर चंदापुर गांव के पास सामने से आ रही बाइक से भिड़ गई। भिड़ंत में फूलचंद (25) व सूरज (19) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरी बाइक पर सवार वजीरगंज थाना क्षेत्र के चंदापुर हजारी पुरवा निवासी भगवानदास भारती (55) और इसी गांव के उनके साथी राजकुमार भारती (18) गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया। जहां से दोनों को गंभीर हालत में गोंडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जहां दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है। थानाध्यक्ष वजीरगंज अभय सिंह ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अभी तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर रिपाेर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - बाढ़ प्रभावित गांव में नाव पर सवार होकर दुल्हन लेने निकला दूल्हा, बराती भी नाव से पहुंचे, वीडियो वायरल हुआ
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - प्राइमरी स्कूलों में डिजिटल अटेंडेंस: अब सीएम योगी ने दिया दखल, मुख्य सचिव से पूछा- आखिर दिक्कत क्या आ रही है?
दोनों घरों में मचा कोहराम
रिश्तेदार दो युवकों की सड़क हादसे में मौत की खबर उनके घर पहुंची तो परिवार में कोहराम मच गया। फूलचंद के बड़े भाई लालचंद ने बताया कि फूलचंद तीन भाइयों में दूसरे नंबर थे। माता-पिता की अरसा पहले मौत हो चुकी है। फूलचंद की दो साल पहले शादी हुई थी। उसके नौ माह की एक बेटी है। फूलचंद मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। पत्नी अपने ननिहाल परसापुर में थी। हादसे में पति की मौत की सूचना मिलने पर शुक्रवार की सुबह ससुराल पहुंची। पति की मौत से उसका रो-रोकर हाल-बेहाल है। सूरज तीन भाइयों में दूसरे नंबर था। उसके तीन साल की एक बेटी है। सूरज की पत्नी भी पति की मौत से बेसुध हो गई है।