{"_id":"6771800d9e28c2bb07061e08","slug":"gonda-triple-talaq-for-not-having-relations-with-husband-s-friends-2024-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda: शौहर के दोस्तों से संबंध न बनाने पर तीन तलाक, आरोपी ने पीड़िता को घर से भगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda: शौहर के दोस्तों से संबंध न बनाने पर तीन तलाक, आरोपी ने पीड़िता को घर से भगाया
Sun, 29 Dec 2024 10:29 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 29 Dec 2024 10:29 PM IST
सार
गोंडा में एक रिक्शा चालक ने अपनी पत्नी को तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। वो पत्नी पर अपने दोस्तों से संबंध बनाने का दबाव बना रहा था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शराब के नशे में घर पहुंचे ई रिक्शा चालक ने अपने दोस्तों से संबंध बनाने के लिए पत्नी पर दबाव बनाया। पीड़िता ने इन्कार किया तो उसे तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने पांडेय बाजार चौकी पुलिस से शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इस पर उसने एसपी से कार्रवाई की गुहार लगाई। एसपी के आदेश पर नगर कोतवाली पुलिस ने पीड़िता के पति, सास व ननद पर केस दर्ज किया है।
नगर कोतवाली क्षेत्र की महिला ने बताया कि बीते 22 मार्च 2023 को शहबान नाम के युवक से उनकी शादी हुई थी। शादी के एक महीने बाद पीड़िता के भाई से दो लाख रुपये लेकर उनके शौहर ने ई रिक्शा लिया। इसके बाद भी पति, सास अनवरी व ननद जूही लगातार और दहेज लाने का दबाव बनाते रहे। इस बीच पति को शराब की लत लग गई तो मायके वालों ने पैसा देने से इन्कार कर दिया।
पीड़िता ने आरोप लगाया कि पति रात में अक्सर शराब के नशे में उसके दोस्तों से शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाता था। गत 21 सितंबर की रात 11 बजे शराब के नशे में घर पहुंचा। उसके दोस्तों से संबंध बनाने का दबाव बनाया और मना करने पर पीटने के बाद तीन तलाक कहकर घर से निकाल दिया। पांडेय बाजार पुलिस चौकी में सुनवाई न होने पर पीड़िता ने एसपी विनीत जायसवाल से शिकायत की। कोतवाल संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि उच्चाधिकारियों के आदेश पर केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।