फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   gonda sisters found alive in allahabad

जिन लाशों की पहचान हुई थी...वो लड़कियां तो हैं ज़िंदा!

Sun, 06 Dec 2015 11:49 AM IST
Updated Sun, 06 Dec 2015 11:49 AM IST
विज्ञापन
gonda sisters found alive in allahabad

यूपी के लखनऊ और सीतापुर में मिले दो सिर, धड़ और चार पैर संदिग्ध हालात में मिले थे। शनिवार को पुलिस ने इन लड़कियों की शिनाख्त गोंडा की दो लापता बहनों के रूप में की थी। मगर रविवार सुबह इस कहानी में एक और मोड़ आ गया है।

विज्ञापन


गोंडा की पुलिस ने पुष्टि की है कि जिन दो बहनों के रूप में शिनाख्त की गई थी वो दोनों जिंदा हैं। रविवार सुबह एसपी गोंडा ने ये जानकारी दी। यूपी पुलिस को गोंड़ा की ये दोनों बहनें इलाहाबाद में जिंदा मिली हैं। सूत्रों ने बताया कि गोंड़ा की इन दोनों लापता बहनों ने इलाहाबाद में शादी कर ली है। गोंडा पुलिस ने इन दोनों लड़कियों को बरामद कर लिया है।
विज्ञापन


गोंडा की लापता बहनों के मिलने के बाद कटे सिर, धड़ और पैर की कहानी में एक नया मोड़ आ गया है। पुलिस के सामने अब ये सवाल है कि आखिर ये दो लड़कियां कौन है जिन्हे बेरहमी से मारकर काटकर फेंका गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक दिन पहले गोंडा की बहनों के रूप में हुई थी शिनाख्त

gonda sisters found alive in allahabad

इससे पहले शनिवार को सीतापुर में मिले दो सिर और लखनऊ के मड़ियांव इलाके में फेंके गए धड़ व पैर गोंडा से चार दिन पहले संदिग्ध हालात में लापता दो बहनों के रूप में हुई थी।
परिवारीजनों ने शरीर के टुकड़ों व कपड़ों के आधार पर शनिवार को दोनों शवों की शिनाख्त की थी। इसके बाद पुलिस की एक टीम गोंडा भेजी गई।

गोंडा के सुभाषनगर के पप्पू व राकेश गुप्ता ने शनिवार को सीतापुर के मानपुर थाने पहुंचकर ट्रॉली बैग में मिले दो युवतियों के सिरों की पहचान अपनी बहन संगीता (20) व लक्ष्मी (16) के रूप में की थी।

इसके बाद मड़ियांव थाने पहुंचकर बोरों में युवतियों के धड़ व पैरों के साथ मिले कपड़ों को भी पहचाना था। राकेश ने बताया था कि उसकी दोनों बहनें 30 नवंबर की रात संदिग्ध हालात में गहने व नगदी के साथ लापता हुई थीं। कई दिन तलाशने के बाद पुलिस को गुमशुदगी की सूचना दी। अब इन दोनों बहनों के जिंदा मिलने के बाद कहानी में नया मोड़ आ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed