फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Gonda News: Worker dies, two injured after being hit by HT line while putting up publicity hoardings

Gonda News : प्रचार होर्डिंग लगाते समय एचटी लाइन की चपेट में आने से मजदूर की मौत, दो घायल

Fri, 12 Aug 2022 06:32 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, गोंडा Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 12 Aug 2022 06:32 PM IST
सार

होर्डिंग लगाते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से लल्लू, सुमित व संतोष को करंट लग गया। तीनों को सीएचसी कटरा लाया गया। जहां से गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान लल्लू की जिला अस्पताल में मौत हो गई।

विज्ञापन
Gonda News: Worker dies, two injured after being hit by HT line while putting up publicity hoardings
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

कटरा बाजार (गोंडा) में चूंटीपुर बाजार में गुरूवार की रात में प्रचार होर्डिंग लगाते समय हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आने से मजदूर समेत तीन लोग झुलस गए। जिन्हें एंबुलेंस की मदद से कटरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान मजदूर लल्लू की मौत हो गई। वहीं दो अन्य की इलाज के दौरान हालत नाजुक बनी है। मामले में थाना कटरा बाजार में तहरीर दी गई है। पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन


कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र के धमसड़ा गांव के रहने वाले शिवराम ने बताया कि उसका भाई लल्लू (32) पुत्र राम जियावन, सुमित (22), संतोष (30) व शिवराम निवासी धमसडा कोतवाली करनैलगंज ठेकेदार हरमान खान निवासी निंदूरा थाना कटरा बाजार के साथ प्रचार होर्डिंग लगाने का काम करते हैं। आरोप है कि ठेकेदार के कहने पर गुरुवार की रात तकरीबन डेढ़ बजे चूंटीपुर बाजार में गड्ढा खोदकर होर्डिंग लगा रहे थे। जिस स्थान पर होर्डिंग लगाई जा रही थी उसके ऊपर से हाईटेंशन लाइन निकली है।
विज्ञापन


होर्डिंग लगाते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से लल्लू, सुमित व संतोष को करंट लग गया। तीनों वहीं अचेत हो गए। तीनों को सीएचसी कटरा लाया गया। जहां से गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान लल्लू की जिला अस्पताल में मौत हो गई, जबकि संतोष व सुमित का इलाज चल रहा है। प्रभारी निरीक्षक थाना कटरा बाजार चितवन कुमार ने बताया कि हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से तीन मजदूरों को करंट लग गया। जिसमें लल्लू की मौत हो गई है। वहीं दो अन्य का इलाज चल रह है। लल्लू के भाई शिवराम की तहरीर पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed