फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Gonda News: After gang rape, triple talaq, husband and his cousin's handiwork, report filed

Gonda News : सामूहिक दुष्कर्म के बाद तीन तलाक, पति व उसके मौसेरे भाई की करतूत, रिपोर्ट दर्ज

Thu, 28 Jul 2022 09:20 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 28 Jul 2022 09:20 PM IST
सार

मामले में एसपी के आदेश पर नगर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी पति मोहम्मद अदनान को गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसके मौसेरे भाई की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
Gonda News: After gang rape, triple talaq, husband and his cousin's handiwork, report filed

विस्तार

मौसेरे भाई के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया और विरोध करने पर तीन बार तलाक बोलकर चला गया। पीड़िता ने एसपी से गुहार लगाई। एसपी के आदेश पर नगर कोतवाली पुलिस ने दहेज उत्पीड़न, सामूहिक दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। मौसेरे भाई की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


शहर की रहने वाली एक युवती का निकाह लखनऊ के रहने वाले मोहम्मद अदनान से हुआ था। आरोप है कि अदनान दहेज की मांग को लेकर पत्नी को परेशान करता था। आए दिन उसे पीटता भी था। युवती ने एसपी आकाश तोमर को शिकायती पत्र देकर बताया कि वह मायके में रह रही है। बीते दिन अदनान अपने मौसेरे भाई संग उसके घर आया। उसे अकेली पाकर दोनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध पर उसे पीटा और अदनान तीन बार तलाक बोलकर चला गया।
विज्ञापन


पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी। इसके बाद एसपी आकाश तोमर से गुहार लगाई। मामले में एसपी के आदेश पर नगर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी पति मोहम्मद अदनान को गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसके मौसेरे भाई की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed