{"_id":"627a0bacb3b7fb65805eb3fa","slug":"gonda-mp-brij-bhushan-sharan-singh-took-out-a-rally-in-protest-against-raj-thackeray-demanding-an-apology-from-north-indians","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोंडा : राज ठाकरे के विरोध में सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने निकाली रैली, उत्तर भारतीयों से माफी मांगने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा : राज ठाकरे के विरोध में सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने निकाली रैली, उत्तर भारतीयों से माफी मांगने की मांग
Tue, 10 May 2022 12:27 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज़ एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज़ एजेंसी, गोंडा
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 10 May 2022 12:27 PM IST
सार
कैसरगंज के भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने राज ठाकरे के पांच जून को अयोध्या आगमन के विरोध में अपने गांव विश्नोहरपुर से रैली निकाली। रैली में शामिल लोग राज ठाकरे के विरोध व उत्तर भारतीयों से माफी मांगने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
राज ठाकरे के अयोध्या आगमन के विरोध में रैली निकालते भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कैसरगंज के भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने राज ठाकरे के पांच जून को अयोध्या आगमन के विरोध में अपने गांव विश्नोहरपुर से रैली निकाली। रैली में शामिल लोग राज ठाकरे के विरोध व उत्तर भारतीयों से माफी मांगने की मांग कर रहे थे। गौरतलब है कि सोमवार को कैसरगंज के भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे को कालनेमि राक्षस के समान बताते हुए कहा था कि राज ठाकरे को अयोध्या की सीमा में नहीं घुसने दिया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने एलान किया था कि नवाबगंज के विश्नोहरपुर स्थित आवास से मंगलवार को जुलूस निकाल जाएगा, जो कि नवाबगंज तक जाएगा। महाराष्ट्र में उत्तर भारतीयों का अपमान करने वाले, अपराधी कहने वाले राज ठाकरे को पांच जून को लखनऊ एयरपोर्ट से आगे नहीं जाने देंगे। राज ठाकरे को अयोध्या आना है तो पहले उन्हें उत्तर भारतीय समाज से माफी मांगनी होगी। इसके बाद ही उन्हें रामलला का दर्शन करने दिया जाएगा। मनसे प्रमुख के अयोध्या दौरे से पहले गोंडा व अयोध्या समेत कई स्थानों पर राज ठाकरे वापस जाओ के पोस्टर लगाए गये हैं। आगे की रणनीति के लिए बैठक करते हुए सांसद ने लोगों को राज ठाकरे को अयोध्या की सीमा के बाहर रोकने का संकल्प दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सांसद ने कहा कि कुछ दिन पहले तक मोदी-योगी के खिलाफ बयानबाजी करने वाला वेश बदलकर कालनेमि राक्षस बनकर रामलला का दर्शन करने आ रहा है। उसे रोकने के लिए पूरा उत्तर भारतीय समाज तैयार है। बाद में एक कार्यक्रम में भाग लेने अंबेडकरनगर पहुंचे भाजपा सांसद ने उत्तर भारतीयों का अपमान कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके लिए बड़ी तादाद में नागरिकों को साथ जोड़ा जाएगा। यह सवाल करने पर कि धार्मिक स्थलों पर आना सबका अधिकार है तो बोले कि ऐसी सोच वाले व्यक्ति का हर जगह विरोध होगा।