{"_id":"669fe9deb1aafd8ded0ba324","slug":"gonda-lallan-the-main-accused-in-the-omprakash-murder-case-arrested-in-an-encounter-shot-in-the-leg-while-2024-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोंडा: ओमप्रकाश हत्याकांड का मुख्य आरोपी लल्लन मुठभेड़ में गिरफ्तार, भागने में पैर में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा: ओमप्रकाश हत्याकांड का मुख्य आरोपी लल्लन मुठभेड़ में गिरफ्तार, भागने में पैर में लगी गोली
Tue, 23 Jul 2024 11:05 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला संवाद, गोंडा
अमर उजाला संवाद, गोंडा
Published by: रोहित मिश्र
Updated Tue, 23 Jul 2024 11:05 PM IST
सार
Omprakash murder case: मंगलवार को मुख्य आरोपी लल्लन सिंह के पैर में गोली लगने के बाद पुलिस ने घेराबंदी कर उसे भी पकड़ लिया। उस पर हत्या करने का आरोप है।
विज्ञापन
मुठभेड़ के दौरान पैर में लगी गोली।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गोंडा जिले के परसपुर थाना क्षेत्र में सपा कार्यकर्ता ओमप्रकाश सिंह की नृशंस हत्या के मुख्य आरोपी और पुलिस टीम में मुठभेड़ हुई। मंगलवार की रात सवा नौ बजे परसपुर-बेलसर मार्ग पर चरहुंआ मोड़ के बगल मुख्य हत्यारोपी भाजपा सभासद उदयभान सिंह उर्फ लल्लन से पुलिस की मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में बचाव करते हुए पुलिस टीम ने फरार लल्लन सिंह के पैर में गोली मारी। लल्लन पर 25 हज़ार रुपये का इनाम भी घोषित था। इससे पूर्व सोमवार की देर रात आरोपी रोहित सिंह को भी पुलिस टीम ने एनकाउंटर में धर-दबोचा। रोहित के पैर में भी गोली लगी है।
विज्ञापन
मंगलवार को मुख्य आरोपी लल्लन सिंह के पैर में गोली लगने के बाद पुलिस ने घेराबंदी कर उसे भी पकड़ लिया। आरोपी ने बीते दिनों परसपुर के राजा टोला के सपा कार्यकर्ता और नगर पंचायत के सभासद प्रतिद्वंद्वी ओमप्रकाश सिंह की धारदार हथियार से हत्या की थी। जिसमें दो आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। मंगलवार को सपा प्रतिनिधि मंडल ने मृतक के घर पहुंचकर पुलिस कार्रवाई पर नाराजगी जताई थी।
विज्ञापन
चर्चा थी कि मामले को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गंभीरता से लिया है। इससे पुलिस लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी थी। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद अन्य दो आरोपितों की गिरफ्तारी की राह आसान हो गई है। थानाध्यक्ष परसपुर दिनेश सिंह ने बताया कि मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार किया गया है। मामले में पुलिस गंभीर कार्रवाई कर रही है। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने भी कार्रवाई पर पुलिस की सराहना की और टीम के लिए 25 हजार का ईनाम घोषित किया है।
विज्ञापन