{"_id":"663f83c6ed57fa6e7d06a3b0","slug":"gonda-after-framing-of-charges-brij-bhushan-sharan-singh-said-the-matter-is-not-serious-i-will-hang-mysel-2024-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोंडा: आरोप तय होने के बाद बोले बृजभूषण शरण सिंह- मामला गंभीर नहीं, साबित होने पर खुद लगा लूंगा फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा: आरोप तय होने के बाद बोले बृजभूषण शरण सिंह- मामला गंभीर नहीं, साबित होने पर खुद लगा लूंगा फांसी
Sat, 11 May 2024 08:12 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला संवाद, गोंडा
अमर उजाला संवाद, गोंडा
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sat, 11 May 2024 08:12 PM IST
सार
Brij Bhushan Sharan Singh: बृजभूषण शरण सिंह ने एक बार फिर दोहराया है कि उन पर लगे आरोप गलत हैं। यदि आरोप साबित होंगे तो वह फांसी लगा लेंगे।
विज्ञापन
भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महिला पहलवानों के यौन शोषण के आरोपों में फंसे भाजपा के कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा है कि यह मामला गंभीर नहीं है। वह सवा साल से इसे झेल रहे हैं। उन्होंने एक बार फिर पुराना राग अलापा। कहा कि यदि आरोप साबित हो गए वह फांसी लगा लेंगे। वह नवाबगंज के विश्नोहरपुर स्थित कैंप कार्यालय पर मीडिया से वार्ता के दौरान ये दावा किया।
विज्ञापन
दिल्ली के राउज एवेन्यू जिला न्यायालय स्थित एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट में आरोप तय होने के बाद भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष व सांसद बृजभूषण कहा कि यौन शोषण के आरोपों में अब उन्हें भी जिरह, बहस और प्रमाण रखने का मौका मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह पूरा मामला झूठा है। अदालत में सब साफ हो जाएगा। न्यायालय में आरोप तय होने के सवाल पर कहा कि यह न्याय की प्रक्रिया है। न्यायालय ने चार्जशीट के कुछ पार्ट को छोड़ दिया है और कुछ को स्वीकार किया है। उन्होंने न्यायिक प्रक्रिया का स्वागत करते हुए कहा कि मेरे साहबजादे चुनाव लड़ रहे हैं। चुनाव जीत जाने के बाद फिर बात होगी।
विज्ञापन
गृहमंत्री अमित शाह की सभा रविवार को
अमित शाह के आगमन को लेकर शनिवार को डीएम नेहा शर्मा और एसपी विनीत जायसवाल ने अधिकारियों के साथ एलबीएस पीजी कॉलेज के विज्ञान संकाय में बने हेलीपैड और सभा स्थल का जायजा लिया। एसपी विनीत जायसवाल ने एएसपी मनोज कुमार रावत और राधेश्याम राय से कहा कि सुरक्षा से संबंधित सभी व्यवस्थाएं सुविधाजनक होनी चाहिए। रविवार दोपहर सवा तीन बजे गृहमंत्री अमित शाह का हेलीकॉप्टर एलबीएस कॉलेज के विज्ञान संकाय परिसर में उतरेगा। इसके बाद तीन बजकर 25 मिनट पर वह कॉलेज परिसर में सभा को संबोधित करेंगे। गृहमंत्री अमित शाह की जनसभा से देवीपाटन मंडल की गोंडा, कैसरगंज, बहराइच और श्रावस्ती लोकसभा सीटों पर चुनावी रंग चढ़ने के साथ-साथ सियासी संदेश जाएगा।
विज्ञापन
बृजभूषण पर रहेगी नजर
महिला पहलवानों के यौन शोषण के मामले में आरोप तय होने के बाद कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर नजर रहेगी। इतना ही नहीं, गोंडा लोकसभा सीट पर भाजपा सांसद कीर्तिवर्धन सिंह के समर्थन में गृहमंत्री मतदाताओं से अपील करेंगे। वहीं, बृजभूषण शरण सिंह इस जनसभा में गृहमंत्री अमित शाह का मंच साझा करेंगे या नहीं, इसको लेकर शनिवार को पूरे दिन चर्चा होती रही।