{"_id":"665a122e39d78f8ebf0d045e","slug":"gonda-a-man-from-mumbai-jumped-into-sarayu-river-rescued-2024-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda: मुंबई के युवक ने सरयू नदी में लगाई छलांग, कड़ी मशक्कत से बची जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda: मुंबई के युवक ने सरयू नदी में लगाई छलांग, कड़ी मशक्कत से बची जान
Sat, 01 Jun 2024 12:29 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
संवाद न्यूज एजेंसी, नवाबगंज (गोंडा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नवाबगंज (गोंडा)
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sat, 01 Jun 2024 12:29 AM IST
सार
सरयू घाट चौकी प्रभारी संजीव सिंह ने गांव के लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद युवक को नदी से बाहर निकाला और अयोध्या के श्रीराम अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
युवक को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सरयू नदी में छलांग लगाने वाले युवक को पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से बचा लिया। युवक का इलाज अयोध्या के ट्रामा सेंटर में किया जा रहा है। महाराष्ट्र के पालघर विरार ईस्ट चंदन सार स्थित दत्त प्रसाद चाल का रहने वाला रतन उमेश ठाकुर लगभग एक हफ्ते पूर्व अपने घर से भागकर अयोध्या आया था।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार की शाम करीब 7:35 बजे उसने नवाबगंज थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव स्थित नए सरयू पुल से सरयू नदी में छलांग लगा दी। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे सरयू घाट चौकी प्रभारी संजीव सिंह ने गांव के लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद युवक को नदी से बाहर निकाला और अयोध्या के श्रीराम अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
चिकित्सक ने युवक की हालत गंभीर देखते हुए अयोध्या ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया है। चौकी प्रभारी ने बताया कि युवक का इलाज अयोध्या ट्रामा सेंटर में चल रहा है। युवक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।