{"_id":"6857e109c243260c52051ae4","slug":"gonda-a-crocodile-dragged-away-a-teenager-who-was-bathing-a-buffalo-in-the-river-2025-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda: नदी में भैंस नहला रहे किशोर को खींच ले गया मगरमच्छ, गांव में मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda: नदी में भैंस नहला रहे किशोर को खींच ले गया मगरमच्छ, गांव में मचा हड़कंप
Sun, 22 Jun 2025 04:27 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 22 Jun 2025 04:27 PM IST
सार
गोंडा में सरयू नदी में भैंस नहला रहे एक किशोर को मगरमच्छ खींच ले गया। इससे हड़कंप मच गया। गोताखोर किशोर की तलाश कर रहे हैं।
विज्ञापन
किशोर को नदी में खींच ले गया मगरमच्छ।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
गोंडा जिले की उमरी बेगमगंज के ग्राम पंचायत सोनौली मोहम्मदपुर में भिखारीपुर सकरौर तटबंध स्पर नंबर पांच के सामने सरयू नदी (घाघरा) में भैंस नहलाने गए एक किशोर को मगरमच्छ खींच ले गया।
विज्ञापन
सोनौली मोहम्मदपुर चैलहन पुरवा बच्चीमाझा निवासी राजा बाबू यादव रविवार को दोपहर बाद सरयू नदी में अपने मवेशियों को नहलाते हुए नदी पार कर रहे थे। इसी बीच वहां पहले से ही रह रहे मगरमच्छ ने उनको दबोच लिया। जब तक लोग बचाव का प्रयास करते तब तक मगरमच्छ उसे खींच ले गया।
विज्ञापन
इसके बाद वहां पर लोगों की भीड़ जुट गई। एसडीएम राजीव मोहन सहित अन्य अधिकारी पहुंच गए हैं। गोताखोर किशोर की तलाश कर रहे हैं।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन