लखनऊ। गोमती रिवर फ्रंट पर एडीसीपी ऑफिस से पिपराघाट के बीच सुंदरीकरण कार्य कराए जाएंगे। इसके लिए 11 करोड़ रुपये दिए गए हैं।
एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि लगभग 380 मीटर लंबे स्ट्रेच में नए सिरे से विकास, हॉर्टीकल्चर व सुंदरीकरण के कार्य कराए जाएंगे। आवास विकास इसके लिए अवस्थापना निधि से लगभग 11 करोड़ रुपये दे रहा है। उन्होंने शनिवार को गोमती रिवरफ्रंट का निरीक्षण कर कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। इसके अलावा लोहिया सेतु से एडीसीपी कार्यालय के बीच रिवरफ्रंट पर जाने के लिए अभी सिर्फ दो ही जगहों पर प्रवेश की व्यवस्था है, जिन्हें बढ़ाकर पांच जगहों से प्रवेश व निकासी होगी। उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि रिवरफ्रंट पर मरीन ड्राइव से लगे हुए मोरपंखी लॉन में लगभग 500 मीटर लंबा जॉगिंग ट्रैक बनाया जाएगा। सीओ ऑफिस के पास मरीन ड्राइव के नीचे आगंतुकों की सुविधा के लिए लगभग 28 लाख रुपये की लागत से शौचालय ब्लॉक बनवाया जाएगा।

11 करोड़ से गोमती रिवरफ्रंट का होगा सौंदर्यीकरण

11 करोड़ से गोमती रिवरफ्रंट का होगा सौंदर्यीकरण

11 करोड़ से गोमती रिवरफ्रंट का होगा सौंदर्यीकरण