फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Gomti Express departed with a five-hour delay; passengers created a ruckus.

Lucknow News: पांच घंटे की देरी से रवाना हुई गोमती एक्सप्रेस, यात्रियों ने किया हंगामा

Sun, 04 Oct 2026 02:26 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Gomti Express departed with a five-hour delay; passengers created a ruckus.
प्रतीकात्मक।
लखनऊ। दिल्ली जाने वाली गोमती एक्सप्रेस शनिवार को पांच घंटे देरी से रवाना हुई। ट्रेन के इंतजार में परेशान यात्रियों ने स्टेशन पर हंगामा किया। यात्रियों का आरोप था कि काफी देर तक ट्रेन की स्थिति की कोई जानकारी नहीं दी गई।
विज्ञापन

गाड़ी संख्या 12419 का लखनऊ से रवाना होने का निर्धारित समय सुबह 5:45 बजे है। यात्री तय समय पर स्टेशन पहुंच गए थे, लेकिन प्लेटफॉर्म पर ट्रेन नहीं लगी। काफी देर तक सूचना नहीं मिलने पर यात्रियों ने आईआरसीटीसी के एप पर ट्रेन की स्थिति देखी, जहां निर्धारित समय पर ही रवाना होना प्रदर्शित हो रहा था।
विज्ञापन

करीब दो घंटे इंतजार के बाद यात्री पूछताछ केंद्र पहुंचे और ट्रेन की जानकारी मांगी। यात्रियों ने सोशल मीडिया के जरिये डीआरएम से भी शिकायत की। करीब 10:30 बजे ट्रेन प्लेटफॉर्म नंबर एक पर पहुंची, मगर इंजन में खराबी आ गई। इसके बाद दूसरा इंजन मंगाया गया और ट्रेन करीब 11:20 बजे दिल्ली रवाना हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed