फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Gomatinagar-Kamakhya Express will be inaugurated today.

Lucknow News: आज होगा गोमतीनगर-कामाख्या एक्सप्रेस का उद्घाटन

Sun, 18 Jan 2026 02:44 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Gomatinagar-Kamakhya Express will be inaugurated today.
प्रतीकात्मक तस्वीर।
लखनऊ। गोमतीनगर से शक्तिपीठ मां कामाख्या होकर डिब्रूगढ़ तक चलने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन का ट्रायल रन रविवार को होगा। इसका नियमित संचालन भी जल्द शुरू होगा। उद्घाटन स्पेशल ट्रेन में 22 कोच होंगे।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को 05949 डिब्रूगढ़-गोमतीनगर अमृत भारत उद्घाटन स्पेशल ट्रेन डिब्रूगढ़ से सुबह 11 बजे चलेगी। मोराणहाट, सिमालगुड़ी, मरियानी, फरकाटिंग, दीमापुर, दीफू, लम्डिंग, होजई, चापरमुख, जागी रोड, गुवाहाटी, कामाख्या, रंगिया, नलबाड़ी, बारपेटा रोड, न्यू बोंगाईगांव, कोकराझार, न्यू अलीपुर द्वार, न्यू कूचविहार, न्यू जलपाईगुड़ी, अलुआबारी रोड, किशनगंज, बारसोई, कटिहार, नौगछिया, खगड़िया, बेगूसराय, बरौनी, हाजीपुर, सोनपुर, छपरा, सीवान, देवरिया सदर होकर सोमवार को गोरखपुर रात पौने एक बजे पहुंचेगी। फिर खलीलाबाद, मनकापुर, अयोध्या धाम मंगलवार की सुबह 04:20 बजे होकर अयोध्या कैंट और गोमतीनगर सुबह नौ बजे पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि यह ट्रेन कवच सिस्टम से युक्त है। इसमें सेमी ऑटोमैटिक कपलर, क्रैश ट्यूब और ईपी-असिस्टेड ब्रेक सिस्टम लगाए गए हैं, जिससे आपात स्थिति में तुरंत ब्रेक लग सके।
विज्ञापन

हावड़ा दिल्ली अमृत भारत का भी ट्रायल रन आज
हावड़ा से दिल्ली के बीच वाया लखनऊ अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन 22 जनवरी से शुरू होगी। इसका ट्रायल रन 18 जनवरी को हावड़ा के संतरागाछी जंक्शन से होगा। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि उद्घाटन स्पेशल ट्रेन संख्या 03065 संतरागाछी-आनंदविहार स्पेशल दोपहर तीन बजे रवाना होकर लखनऊ अगले दिन सुबह सवा दस बजे और आनंदविहार रात नौ बजे पहुंचेगी। वहीं, नियमित ट्रेन 13065 प्रत्येक बृहस्पतिवार रात 11:10 बजे हावड़ा से चलने के बाद शुक्रवार रात 2:50 बजे आनंदविहार पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन 13066 आनंद विहार टर्मिनल से प्रत्येक शनिवार सुबह 5:15 बजे प्रस्थान कर रविवार सुबह 10.50 बजे हावड़ा स्टेशन पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed